RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: नवादा थानान्तर्गत चोरी के एक स्विफ्ट डिजायर कार से 107.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)28 अप्रैल। भोजपुर पुलिस को आज समय करीब 04:00 बजे पूर्वाहन में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नवादा थानान्तर्गत चोरी के एक स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध शराब की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध शराब की बरामदगी तथा शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० कमलजीत, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा नवादा थाना, पु०अ०नि० राजेन्द्र प्रसाद सिंह, नवादा थाना, डी०आई०यू० टीम एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरा नवादा थानान्तर्गत महाराजा हाता गली नं0-03 से चोरी के एक स्विफ्टि डिजायर कार से रॉयल स्टेग का कुल-202 बोतल, कुल-107.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया हैं। इस संबंध में आरा नवादा थाना कांड सं0-297/24, दिनांक-28.04.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2018 तथा 414 भा०द०वि० दर्ज किया गया हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नारनौल:नांगल चौधरी बना जिला का चौथा उप मंडल।

rktvnews

भोजपुर :सेक्टर पदाधिकारियो एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण।

rktvnews

देश भर में पीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

आरा में ख्याल गायन के सुविख्यात गायक उस्ताद मोइनुद्दीन खां साहब की पुण्य तिथि आयोजित कर दी गयी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से भेंट।

rktvnews

Leave a Comment