
RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 मार्च।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप एवं अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग चतरा कन्यादान योजना से संबंधित, शिक्षा विभाग से संबंधित, भूमि विवाद, समेत अन्य मामले शामिल है।
एक एक कर सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमसंगत जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
