RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

आगरा वार्ता

आगरा वार्त्ता

चलता राही पूछ रहा था, जैपी होटल ठंडा क्यों,
कोई बता दे, अमर विलास में गर्मी क्यों।
एक में जनतंत्र था बैठा, दूसरे में था सैन्यतंत्र;
एक मंत्र से था बम को फोड़ा, एक के पास था शेखी के यंत्र,
सड़ रहा एक का भरा गोदाम एक के पास खाली है गोदाम;
एक प्रथम स्वयंसेवक है, एक तालिबानी सेवक;
हर का राष्ट्र ही जाने किसकी कितना सेवा, कैसा सेवक।

एक के पास अभिन्न अंग का मंत्र, एक के पास जेहाद का फतवा;
एक रेखा पार नहीं हो सकता,
एक सीमा पार पठाता मुड़ कटवा एक तो बस यात्री है,
एक रातो-रात उडन खटोले से उड़ जाता;
बैठक में मुद्दे पहले किसका, था खुला विचार का न्योता
रोजाना होटल के दिवाल पर लिखा जाता;
एक कहता सीमा पार से आतंकवाद फरिया लो पहले; दूसरा कहता काश्मिर ही बोलेंगे केवल पहले।

पहले तुम, पहले तुम, यही सुना था पहले;
होगा चौका में तुम, होटल मे होता है हम पहले।

चाय तो पीता हूँ, पर हुर्रियत के प्याला से मेरा छू नहीं जायेगा;
कंधार तक नभ में बदन रगड़ाया,
तो क्या आगरा में भी रगड़ायेगा।

कोई पीये या नहीं, हुर्रियत को पीलायेंगे;
पाक के पाठ को उसे चुपके से पढ़ायेंगे।

जो जी करे, एक तरफा ही होगी तेरी; मैं साथ न दूँगा,
भले रिश्ते नहीं है मेरी।

हम भी वार्ता के अंशों को छोड़ अपना ही बतायेंगे।
जो होगा काम लोयक बस उतना ही बतायेंगे।
वार्ता के अंशों को छोड़ दिया आपने;
तो तड़के अखबार नवीसों को भी चाय पिलाते हैं।
कुछ छोड़ा है तो मैंने क्या छोड़ा; अब उन्हें कुछ जोड़-जाड़ बताते है।

समझौते की कुछ दस्तावेज तो बनाते जाओ ?
कुछ भी नहीं निकला, तो भी आगे जारी रहेगी, कहते तो जाओ।
चुपके भाग गया मेहमान, पर वार्त्ता भंग नहीं मानेंगे;

शिमला से लाहौर तक के प्रयासों को, आगरा में जारी ही मानेंगे।

चलता राही धिक्कार रहा, क्यों 65 नहीं दुहराता है;
होटल के खर्च का बोझ मेरे सिर बढ़ाने में, मजा आता है।

कुछ पाठ पढ़ो, इतिहास पढ़ो, व्यर्थ का समय न गवाओ;
देश का ठेहुना असली है, मजबूत है, कुछ तो कर दिखलाओ।

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

भोपाल:कटनी प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला है प्रमुख जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने फायरिंग के आरोप में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भारतीय और हांगकांग के सीमा शुल्क विभाग ने व्यापार-आधारित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे शान से निकला तिरंगा यात्रा।

rktvnews

कमाई का आधा हिस्सा किराए में देने वाली दिव्यांग और निराश्रित कामकाजी बहनाओं ने पायी स्कूटी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:मोतीपुर में बियाडा की 16.86 एकड़ जमीन पर अवैध जमाबंदी पर जिलाधिकारी का कठोर एक्शन, तत्कालीन सीओ पर निलंबन की अनुशंसा, राजस्व कर्मचारी निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment