RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:निराला सृजन पीठ का व्याख्यान, रचना विमर्श एवं लोकार्पण कार्यक्रम 24 को।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)23 मई।निराला सृजन पीठ, साहित्य अकादमी, संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश द्वारा रविवार 24 मई 2026 को गौरांजनी सभागार, रवींद्र भवन, भोपाल में सायंकाल 5.30 बजे से व्याख्यान, रचना विमर्श एवं पुस्तक लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न भागों से पधारे विद्वान विविध विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “राष्ट्रीय अस्मिता के स्वर : डॉ देवेंद्र दीपक” होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केन्द्र , भोपाल के अध्यक्ष लाजपत आहूजा जी करेंगे, मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. देवानंद हिंडोलिया, एवं सारस्वत अतिथि डॉ. विकास दवे निदेशक मध्यप्रदेश साहित्य परिषद होंगे। प्रमुख वक्तागणों में पटना से पधारे प्रो. अरुण भगत, मुंबई से पधारे प्रो. मृगेंद्र राय, काशी से पधारे डॉ. अशोक कुमार ज्योति, और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति डॉ. प्रकाश बरतूनिया होंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. देवेंद्र दीपक पर केंद्रित “अभिनंदन ग्रन्थ” का भी विमोचन होगा।
निराला सृजनपीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे एवं आयोजन समिति के सचिव गोकुल सोनी ने सभी साहित्य प्रेमी बंधुओं और साहित्यिक संस्थाओं से कार्यक्रम ने पधारने का निवेदन किया है।

Related posts

‘कर्माधिकारी शनिदेव’ की गाथा में दामिनी का महत्वपूर्ण किरदार निभाएगी अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित!

rktvnews

“सना” साबित करती है कि किसी महिला की कहानी सुनाने के लिए आपका महिला होना ज़रूरी नहीं: पूजा भट्ट

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस आवासीय शिविर के तीसरे दिन योगाभ्यास और समाज सेवा के महत्व पर गोष्ठी आयोजित की!स्वयंसेवक अपने लक्ष्य,राष्ट्र तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करें:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए वरदान साबित हो रहा है: मंत्री सिलावट

rktvnews

भोजपुर: चिकित्सक ईश्वर के विग्रह है : प्रो जंग बहादुर पांडेय

rktvnews

भोजपुर: अवैध कारतूस संग वीडियो हुआ वायरल,पुलिस का बजा सायरन ,गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment