RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्टेट डिज़ास्टर रेस्पॉंस फंड (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी।

नई दिल्ली/01 जुलाई।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 30 जून को स्टेट डिज़ास्टर रेस्पॉंस फंड (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी। इस राशि में वर्ष 2022-23 के लिए 4 राज्यों (छत्तीसगढ़, मेघालय, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश) को एसडीआरएफ के केन्द्रीय हिस्से के रूप में 1,209.60 करोड़ रुपये और 15 राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा) को वर्ष 2023-24 के लिए 4,984.80 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस धनराशि का उपयोग राज्य मौजूदा मानसून सीज़न के दौरान राहत उपायों के लिए कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहले ही वर्ष 2023-24 के दौरान 09 राज्यों को एसडीआरएफ के केन्द्रीय हिस्से के रूप में 3649.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर, केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए एसडीआरएफ के लिए 1,28,122.40 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Related posts

एसटीपीआई ने 33वां स्थापना दिवस मनाया: भारत के तकनीकी भविष्य के निर्माण में योगदान के तीन दशकों का जश्न।

rktvnews

वर्ष 2021 के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा; ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

rktvnews

विकसित भारत 2047 के लिए जन भागीदारी, उद्यमशीलता और नवाचार महत्वपूर्ण: ओम बिरला

rktvnews

भोजपुर:भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी हेतु सनातनी संगठनों की बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

अगस्त 2023 में 12.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 67.65 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment