RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विकसित भारत 2047 के लिए जन भागीदारी, उद्यमशीलता और नवाचार महत्वपूर्ण: ओम बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ने युवाओं और उद्यमियों से विकसित भारत 2047 की ओर भारत की यात्रा का नेतृत्व करने का आह्वान किया।
माहेश्वरी समाज की सेवा भावना, नैतिक मूल्यों और उद्यम की विरासत राष्ट्र निर्माण को मजबूत कर रही है: लोक सभा अध्यक्ष
उद्यमशीलता और राष्ट्र निर्माण दोनों साथ-साथ आगे बढ़ने चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष
लोक सभा अध्यक्ष ने नई दिल्ली में “माहेश्वरी समाज और विकसित भारत 2047 का निर्माण” कार्यक्रम को संबोधित किया।

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 08 जून।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को इस बात पर बल दिया कि विकसित भारत 2047 के विज़न को जन भागीदारी, नवाचार, उद्यमशीलता और सामूहिक संकल्प से ही साकार किया जा सकता है। नई दिल्ली में माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन की थीम “माहेश्वरी समाज और विकसित भारत 2047′ पर बोलते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उद्यमशीलता और राष्ट्र निर्माण दोनों साथ-साथ आगे बढ़ने चाहिए ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत को समावेशी विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और सक्रिय जन भागीदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
माहेश्वरी समाज को भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक जीवंत शक्ति बताते हुए, श्री बिरला ने कहा कि इस समाज ने सेवाभाव, नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं, परोपकार और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि माहेश्वरी समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, जन सेवा और धर्मार्थ पहलों के माध्यम से समाज के कल्याण के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि इस समाज ने पीढ़ी-दर-पीठी देश के विभिन्न क्षेत्रों में जन कल्याण के लिए समर्पित संस्थानों की स्थापना की है ।
लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से माहेश्वरी समाज ने स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की उल्लेखनीय क्षमता और उद्यमशीलता का परिचय देते हुए पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चाहे महानगरों के केंद्र हों, उत्तर-पूर्व हो या दक्षिण भारत, इस समाज के लोगों ने अपनी उद्यमशीलता से अवसर पैदा किए हैं, रोजगार उत्पन्न किया है और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, नैतिक आचरण और सामाजिक सद्भाव के प्रति इस समाज की प्रतिबद्धता ने व्यवसाय के क्षेत्र में में अनुकरणीय मानक स्थापित किए हैं।

Related posts

सिकरहट्टा पुलिस ने देशी कट्टा व गोली के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर:कामकाजी महिलाओं के लिए बना सुकून” पालना घर”।

rktvnews

डॉक्टर बनने के लिए क्यों देश छोड़ रहे भारतीय छात्र?क्या शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर है या कुछ और?

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट- लोगों में भारी उत्साह के चलते वीडियो कॉन्टेस्ट को 5 सितंबर तक बढ़ाया – राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो अपलोड कर आमजन प्रतिदिन जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार

rktvnews

जिला एड्स कार्यालय और आई एम ए के संयुक्त तत्वावधान में एड्स एचआईवी पर सेमिनार आयोजित!एड्स खतरनाक बिमारी, जागरूकता बेहतर उपाय:डिप्टी डायरेक्टर डॉ अरविंद कुमार

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने किया पटेल बस पड़ाव आरा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment