RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी हेतु सनातनी संगठनों की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।महादेवा हनुमान मंदिर परिसर में रामनवमी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में तैयारी समिति की बैठक संपन्न हुई। 18 मार्च दिन मंगलवार को हनुमान मंदिर में 7:00 सभी सनातनी संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस बैठक की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिन्हा जी ने की।
प्रमुख संगठनों में ए.भी.पी., बजरंगदल, हिंदू जागरण मंच, शिवसेना और धर्मयात्रा, महासंघ सनातनी गंगा फाऊंडेशन सनातनी सेना आमंत्रीत किया गया। सभी संगठनों के सदस्यों द्वारा राम नवमी को भव्यता देने के लिए अपने अपने विचार रखे। इस बार राम नवमी पर शोभा यात्रा निकालते हुए श्री राम नवमी समिति को पच्चीस वर्ष पूरे हो रहे है इसीलिए इसे एतिहासिक और भव्य बनाने और पूरे आरा को सनातन धर्म की एकता का परिचय देते हुए प्रभु श्री राम के आदर्शों को सभी के सामने प्रदर्शित करने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में श्री राम नवमी के महासचिव शंभू चौरसिया जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छोटू सिंह, धर्म यात्रा महासंघ से संतोष कुमार, पप्पू कुमार, शिवसेना के शंभू सिंह, गोरी शंकर कुमार, हिंदू जागरण मंच से सुरेन्द्र कुमार सिन्हा रोहित बजरंगी दिलीप कुमार सिन्हा,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से अभिषेक चौरसिया, जतिन, रजनीश राजन, गंगा सनातनी फाउंडेशन से , संदीप कुमार, सनातनी सेना राज नंदे, प्रिंस कुमार सहित हरिओम सिंह जी सभी प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर :रामवृक्ष सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर कवि गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:रोहित एक्ट लागू करो – आरवाईए

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 14 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर संयंत्र स्थापना को ले ऋण निस्तारण शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान होंगे:महेंद्र कुमार ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर

rktvnews

भोजपुर : एन एच पर ट्रकों की भिङंत में एक ट्रक चालक की मौत।

rktvnews

Leave a Comment