RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लोहिया पथ चक्र के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण!समय सीमा के अंदर कार्यों के पूर्ण करने का दिया निर्देश।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेहरू पथ पर बन रहे लोहिया पथ चक्र के निर्माणाधीन कार्यों का रविवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोहिया पथ चक्र को इस साल दशहरा के पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पथ चक्र के उत्तर पूर्व छोर पर बने पुराने सरकारी भवनों को तोड़ने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को दिया ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके। उन्होंने 80 वर्ष पुराने इन सरकारी भवनों को तोड़कर नया मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने संबंधी प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में क्षमावाणी महापर्व भक्तिपूर्वक मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की नींव है लिज्जत पापड़ उद्योग।

rktvnews

राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए।

rktvnews

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का 76 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास आयोजित!युवा नेता सोनू राय के नेतृत्व में मिठाइयां और फलों का वितरण।

rktvnews

झारखण्ड:तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र किसान मेले का आज हुआ समारोहपूर्वक समापन।

rktvnews

Leave a Comment