RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: जिला शतरंज प्रतियोगिता 30 अगस्त से अल-हफीज़ कॉलेज आरा में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त।भोजपुर जिला शतरंज संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रमना पकरी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल, आरा के सभागार में संघ के अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 एवं 31 अगस्त को अल-हफीज़ कॉलेज, आरा में भोजपुर जिला स्तरीय शतरंजप्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है।
वरीय संरक्षक डॉ. ए. एस. के. रूंगटा और अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा और ने घोषणा की कि प्रतियोगिता की आयोजन-व्यवस्था की जिम्मेदारी अल-हफीज़ कॉलेज, आरा के सचिव शाहिद अलीम को सौंपी गई है, जिन्हें आयोजक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डॉ. रूंगटा ने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु हर संभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर रंजन कुमार सिन्हा, मुशर्रफ आलम, निधि कुमारी, मोहम्मद अशफ़ाक, मोहम्मद मुजम्मिल, जय सिन्हा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

हनुमानगढ़:810 पुलिस कार्मिकों ने शुक्रवार को फेसिलिटेशन सेंटर में डाले वोट।

rktvnews

इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल – गोवा 2024 दिव्यांगों के लिए आशा और समावेशिता का पुंज।

rktvnews

बिहार: पूर्व मंत्री श्याम रजक ने राजद से तोड़ा नाता।

rktvnews

भोजपुर:लोहिया स्वच्छ अभियान की समीक्षा उप-विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की, अगले सप्ताह तक पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:परियोजना कर्मी एवं कैडर्स हेतु सम्मान कार्यक्रम।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment