RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नारनौल:जिला में 3 से 5 मार्च तक मनाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान।

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य।

RKTVNEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़ ) 01 मार्च।जिला में 3 से 5 मार्च तक मनाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिए आज सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य ने नागरिक अस्पताल से ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ऑटो रिक्सा जिले के गांव गांव में जाकर पोलियो का प्रचार प्रसार करेंगे।
सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए महेन्द्रगढ जिला में 605 बूथों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त 29 मोबाईल टीम तथा 32 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबका दायित्व बनता है कि न केवल अपने सम्पर्क में आने वाले पात्र बच्चों को बल्कि अन्य पात्र बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर दवा पिलाएं। पोलियो की दवाई पिलाने से बच्चों में पोलियो बिमारी से लड़ने की ताकत बढ़ती है तथा बच्चें पोलियो से अपंग होने से बच जाते हैं। हर खुराक पोलियो से बचाव के लिए जरूरी है।
इस मौके पर उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डा. नरेन्द्र कुमार ने बताया है कि उपरोक्त टीमों द्वारा जिला महेन्द्रगढ में 105128 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी माता-पिताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पोलियो बूथ पर जरूर पिलवाएं ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

Related posts

चतरा:अनुमोदन व अनुश्रवण समिति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : अभियुक्त व शराबी समेत तीन गये जेल।

rktvnews

महागठबंधन की जन विश्वास रैली मात्र भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों का जमावड़ा : भीम सिंह

rktvnews

प्रकाश मगदुम ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर

rktvnews

Leave a Comment