RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

विभिन्न जिला समितियों की बैठक आयोजित!विशेष योग्यजन के लिए सक्षम एप्प से चुनाव में मतदान देना होगा आसान।

हनुमानगढ़/राजस्थान 30 जून। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आज समाज कल्याण एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न समितियों की बैठक का आयोजन किया गया । न्यूमोनोकोसिस (सिलिकोसिस) योजना की जिला स्तरीय मॉनेटरिंग समिति, नवजीवन योजना की जिला कार्यकारी समिति, राजस्थान निराव्यसन केन्द्र संचालन नियम 2020 व नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति, हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता समिति, राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास नियम 2020 अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता समिति, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 व लोकल लेवल कमेटी, तृतीय लिंग वर्ग की जिला स्तरीय समिति बैठक, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 अंतर्गत जिला समन्वय समिति कि बैठक आयोजित हुई ।
समाज न्याय एवं अधिकारिता सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत ने विस्तार से सभी समितियों के उद्देश्यों को बताया । सिलिकोसिस, नशा मुक्त भारत अभियान तथा एम.एस. एक्ट 2013 अन्तर्गत सीवरेज कार्य (मेनहोल, सैप्टिक टैंक) में मृत्यु होने पर मृतक कर्मी के आश्रित सदस्य को 10 लाख की आर्थिक सहायता इत्यादि के बारे में बताया । अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रावधानों को लागू कर निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए । बैठक में निर्वाचन शाखा से हंसराज ने सक्षम एप्प के बारे में बताया और कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने नवाचार करते हुए 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, विशेष योग्यजनों को घर से मतदान देने का अधिकार दिया है । अब वर्ष में चार बार मतदान सूचिया अपडेट होती है और 17 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी युवा एनरोल कर सकता है जिसका 18 वर्ष होते ही मतदाता सूची में नाम स्वतः ही अपडेट हो जायेगा ।
बैठक में एडिशनल एसपी जस्साराम बोस, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजकुमार, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, डीओआईटी एसए योगेन्द्र यादव, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, सांख्यिकी सहायक निदेशक विनोद गोदारा, एसीएमएचओ रवि खीचड़, सीडब्ल्यूसी चैयरमेन जितेंद्र गोयल, सदस्य मनोज सैनी, सदस्य सरदारसिंह मीणा इत्यादि उपस्थित रहे ।

Related posts

उपविकास आयुक्त ने की डीएससी की बैठक।

rktvnews

उर्जा मंत्री आरके सिंह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट जारी करें-सुदामा प्रसाद

rktvnews

“डेटा की दलाली और ऋण की रेलमपेल : निजी बैंकों का नया लोकतंत्र”

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment