RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

हल्द्वानी:जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

हल्द्वानी/नैनीताल 17 नवम्बर।जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में हंस फाउंडेशन, आरोही, संजीवनी और विलेज चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एनजीओ ने भविष्य में संस्था के माध्यम से जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में किए जाने वाले स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि इन संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों से किस प्रकार बेस, महिला और सुशीला तिवारी अस्पताल के मरीजो के दबाव को कम किया जा सके। इसके साथ ही दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उनके ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी चैक अप और जांच सुविधा मिल सके। इस विषय पर संस्थाओं के सहयोग से कार्य कर कार्य योजना बनाई जाए।
बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां के लोगो को नजदीकी केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाए। बेतालघाट, मालधन, रामनगर के क्षेत्र को इन सुविधाओं से लैस करने पर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा एम एस गुंज्याल, होम्योपैथिक अधिकारी डा निशा फर्त्याल के साथ ही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज:लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्विरोध बने एमएलसी, खुशी से झूमे लोग।

rktvnews

देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए मतदान है जरूरी:विद्यावाचस्पति अश्विनी राय “अरुण”

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! भेजा गया जेल।

rktvnews

पटना:पंचतत्व में विलीन हुए राज्य-गीत के कवि सत्यनारायण।

rktvnews

Leave a Comment