RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लखनऊ:हुंडई मोटर इंडिया और आईआईटी मद्रास ने मिलकर लॉन्च किया ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’।

भारत में जीनोमिक-आधारित शोध एवं विकास से बच्चों के कैंसर उपचार में आयेगी क्राँति।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश (एजेंसी पीआर 24 ×7)04 सितंबर।हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएफ) के कॉर्पारेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रभाग, हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) के साथ ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’ नामक पहल की है। यह अग्रणी पहल विशेष कर भारतीय बच्चों के कैंसर उपचार में बड़े बदलाव के लिए की गई है। वर्षों से इसके लिए प्रतिबद्ध एचएमआईएफ ने सामाजिक लाभ के इस ऐतिहासिक अभियान के लिए 56 करोड़ रुपए के योगदान का संकल्प लिया है।
इस पहल के केंद्र में हुंडई सेंटर फॉर कैंसर जीनोमिक्स है, जो चेन्नई में आईआईटी मद्रास के मुख्य परिसर में है। इसका उद्घाटन भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। यहां भारत का पहला समुदाय-आधारित कैंसर टिश्यू बायोबैंक है, जो बच्चों के ल्यूकेमिया और लिंफोमा संबंधी आधुनिक जीनोमिक अनुसंधान की सक्षमता विकसित करेगा।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च के अवसर पर अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा, “हुंडई होप फॉर कैंसर नामक इस पहल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्य पूरे होंगे, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा और जीनोमिक्स जैसे अग्रणी क्षेत्रों में उद्योग-शिक्षा जगत की साझेदारी गहरी होगी, ट्रांसलेशनल रिसर्च बढ़ेंगी और प्रतिभाएँ विकसित होंगी। यह कार्यक्रम भारतीय बच्चों का कैंसर जीनोमिक डेटाबेस तैयार कर, कैंसर की जल्द पहचान और जाँच की मजबूत व्यवस्था कर और वंचित समुदायों को सेवा पहुँचाकर सही अर्थों में ‘सबका प्रयास’ सुनिश्चित करता है और सभी को एक समान, प्रौद्योगिकी से सक्षम स्वास्थ्य सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है। मैं आईआईटी मद्रास और हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन को इस समयोचित, परिणाम पर केंद्रित प्रयास के लिए बधाई देता हूँ और पूरे देश के शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और इनोवेटर्स से इस मंच पर एकजुट हो कर सहयोग देने की अपील करता हूँ, ताकि उपचार के जरूरतमंद हर एक बच्चे के लिए आशा की किरण, सटीक उपचार और जीवन रक्षा के बेहतर परिणाम सुनिश्चित हों।“
यह केंद्र जीनोमिक सीक्वेंसिंग पर ध्यान केंद्रित रखते हुए जेनेटिक म्युटेशंस की पहचान करेगा। इससे राष्ट्र स्तर पर बच्चों के कैंसर का जीनोम डेटाबेस और व्यक्तिगत तौर पर उपचार के प्रोटोकॉल की बुनियादी पड़ेगी। यह क्लिनिशियन, शोधकर्ता, दवा वैज्ञानिक और वैश्विक साझेदार सभी के आपसी सहयोगी का गढ़ होगा, जो अंतर्राष्ट्रीय कैंसर जीनोम कंसोर्टियम (आईसीजीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन की अंतर्राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (आईएआरसी) जैसे अंतर्राष्ट्रीय अभियानों में योगदान देगा।
एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक उन्सू किम ने प्रोजेक्ट का महत्व बताते हुए कहा, “ ‘मानवता के लिए प्रगति’ के हमारे वैश्विक दृष्टिकोण से प्रेरित हुंडई मोटर इंडिया ने बड़े बदलाव की इस पहल में आईआईटी मद्रास से साझेदारी की है, जिसका हमें गर्व है। ‘हुंडई होप फॉर कैंसर’ सिर्फ बुनियादी ढाँचे का विकास करना नहीं है, बल्कि उपचार, सुदृढ़ता प्रदान करना और आशा जगाना भी है। हमारा मानना है कि हर एक बच्चा स्वस्थ जीवन, उज्जवल भविष्य का हकदार है।“
इस सहयोग से उत्साहित आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि ने कहा, “राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना के लिए हुंडई मोटर इंडिया से साझेदारी कर हम बहुत प्रसन्न हैं। इस शोध केंद्र के माध्यम से बच्चों के कैंसर संबंधी अध्ययन में अभूतपूर्व तेजी आएगी, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर निदान और लक्षित उपचार संभव होंगे। हुंडई ने इस मिशन के मार्गदर्शन के लिए हम पर भरोसा किया। हम हुंडई के आभारी हैं।“
उद्घाटन समारोह में शोभायमान भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय कॉर्पारेट कार्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा; राज्यसभा के माननीय संसद सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी; एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक उन्सू किम; एचएमआईएफ के ट्रस्टी गोपालकृष्णन सीएस; एचएमआईएल के कॉर्पारेट मामलों के कार्य प्रमुख जियोंगिक ली; एचएमआईएल के कॉर्पारेट मामले, कॉर्पारेट संचार और सोशल के एवीपी और वर्टिकल हेड पुनीत आनंद; आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि; आईआईटी मद्रास के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख अन्वेषक प्रो. एस. महालिंगम सहित कई अन्य गणमान्य भागीदार शामिल थे।
एचएमआईएफ ने इस पहल को सफल बनाने के लिए कुल 56 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को भी बराबर उपचार सुलभ कराने के लिए 3 करोड़ रुपए का एक विशेष कैंसर केयर फंड तैयार किया है। यह केंद्र अगले चार वर्षों में तमिलनाडु, हरियाणा और महाराष्ट्र में 225 से अधिक कैंसर जागरूकता और जाँच शिविर लगाएगा। इस तरह 1.27 लाख लोगों तक यह लाभ पहुँचाएगा और 5,000 से अधिक बालिकाओं के लिए एचपीवी का टीकाकरण सुनिश्चित करेगा।

केंद्र के कई अन्य कार्य

शोध के लिए 1,600 से अधिक सैम्पल संग्रह और सीक्वेंस करना।

30-50 बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना।

100 से अधिक टेकनीशियंस के जीनोमिक्स कौशल का विकास।

स्वास्थ्य सेवा से वंचित क्षेत्रों में सेवा विस्तार के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का प्रावधान करना।

यह पहल हुंडई के विश्वव्यापी ‘होप ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के अनुसार की गई है। इससे दुनिया भर में कैंसर से जूझ रहे बच्चों के उपचार में मदद के लिए ब्रांड की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आम उत्पादों के विपणन एवं आम महोत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

चतरा: जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला में कुल 1239 युवक, युवतिया को किया गया पंजीकृत।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स: एक ऐतिहासिक वापसी।

rktvnews

चतरा:पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसिया में आयोजित हुई मॉडल यूथ ग्राम सभा।

rktvnews

Leave a Comment