
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जुलाई।प्रसिद्ध व्यावसायिक व समाजसेवी स्वर्गीय मुन्ना साईं उर्फ संजय प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। उनके चाहने वाले मित्रगण उपस्थित रहे और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पुराने स्मृतियों को याद किया। उनके परम मित्र रहे प्रसिद्ध सामाजिक व सहयोगी सरफराज अहमद खान ने पुष्पांजलि अर्पित की और बताया कि शहर के सबसे युवा चर्चित सबके प्रिय व्यवसाई और समाज सेवी थे। शहर के अनेक संगठनों से जुड़कर सेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाई थी। आज ही के दिन आज ही के दिन असामाजिक तत्वों ने 9 जुलाई 2016 को उनके आवास के पास ही हत्या कर दी थी।
यद्यपि मुन्ना साइन हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी कृतियां उनका सहयोग उनका योगदान सदा समाज में, लोगों के दिल दिमाग में बसा हुआ है। इनका सामाजिक योगदान के साथ-साथ प्रशासनिक और कार्य क्षमता का सभी लोग कायल थे। उनकी कार्य कुशलता से सभी लोग प्रभावित रहते थे। इस अवसर पर इनके परिवार के लोग भाई और पत्नी अन्य लोग उपस्थित रहे और नम आंखों से पुष्प अर्पित कर नमन किया। इनके सहयोगी रहे डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा,पंकज आदि ने इन्हें याद किया।
