RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को ले जिलापदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

आरा /भोजपुर 13 फरवरी।आज लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में Media Certification and Monitoring Committee (MCMC) के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा के क्रम में MCMC कमिटि को चुनाव घोषणा के साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर फेक न्यूज से संबंधित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।साथ ही विज्ञापनों के प्रमाणीकरण कार्य के अलावे केबल नेटर्वक एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों या राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय से संबंधित सभी विज्ञापनों, पेड न्यूज, निर्वाचन संबंधित समाचारों का संग्रहण करने हेतु भी निदेशित किया गया।
जिला स्तर पर PwD निर्वाचकों को निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु गठित कमिटि DMCAEकी बैठक की गयी जिसमें सिविल सर्जन, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला प्रबंधक, जिला बुनियाद केन्द्र आदि बैठक में उपस्थित हुए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को सुगम एवं समावेशी निर्वाचन तहत PwD मतदाता को निर्वाचन में भागीदारी हेतु विशेष सुविधा के तहत व्हील चेयर की व्यवस्था एवं उक्त सभी मतदान केन्द्रों पर रैम्प की व्यवस्था से संबंधित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अध्यक्ष/सचिव कोलोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के तैयारी से अवगत कराया गया। निर्वाचक सूची, मतदान केन्द्रई०वी०एम०/वी0वी0पैट का प्रशिक्षण एवं सेक्टर पदाधिकारी के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गयी। उपस्थित सभी राजनैतिक दलों को EVM Brochur पुस्तिका उपलब्ध कराया गया। लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को ECoFriendly बनाने एवं निर्वाचन कार्य में बच्चों को कार्य में नहीं लगाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के बारे में बताया गया। सभी राजनैतिक दलों से सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ए० नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा जिला स्तर पर गठित सभीकोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ कोषांगों से संबंधित कायोंकी समीक्षा की गयी। उक्त बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से जुडे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी पदाधिकारियों/कर्मियों का डाटा बेस की प्रविष्टि अविलंब कराने का निदेश दिया गया। नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग एवं सामग्री कोषांग को निदेशित किया गया कि लोक सभा निर्वाचन, 2024 में विधानसभावार डिस्पैच सेन्टर बनाया जायेगा। अतः उक्त डिस्पैच सेन्टर पर भी वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग आदि का गठन किया जाना है।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को प्रशिक्षण स्थल चयनित करने हेतु निदेशित किया गया।साथ ही मतदान कर्मी एवं निर्वाचन से संबंधित सभी स्तर पर दिये जाने वाले प्रशिक्षण का प्रशिक्षण कैलेन्डर शीघ्रतैयार करने का निदेश दिया गया।
नोडल पदाधिकारी, सामग्री कोषांग को सामग्रियों का आकलन एवं कोषांग हेतु स्थल चिन्हित करने नोडल पदाधिकारी, वाहन कोषांग को वाहनों का आकलन कर जिला स्तर पर वाहन कोषांग रमना मैदान आरा-सह-बन्दोबस्त कार्यालय, आरा में बनाने हेतु निदेशित किया गया। नोडल पदाधिकारी को सभी सहायकनिर्वाची पदाधिकारी से डिस्पैच सेन्टर हेतु वाहनों का आकलन कर तदनुसार वाहन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। डिस्पैच सेन्टर से मतदान केन्द्र/मतगणना केन्द्र तक वाहन आवागमन हेतु रूट चार्ट उपलब्ध कराने हेतु संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
अन्य सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी को अपने-अपने कोषांग से संबंधित कार्ये को ससमय करने हेतु निदेशित किया गया। बताया गया की निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही को गम्मीरता से लिया जायेगा। सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अपने-अपने कोषांग से संबंधित कार्य योजना तैयार कर कोषांग के अगले समीक्षा बैठक में उपस्थित होगें।

Related posts

भोजपुर:बोल्डर पिचिंग की योजना मंजूर: भोजपुर में गंगा कटाव से राहत के लिए 52.56 करोड़ स्वीकृत।

rktvnews

गया के तीरंदाजी खिलाड़ी हुए सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

ओबीसी वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष ने किया स्मार्टफोन वितरण शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन!इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में गुरुवार को 2522 लाभार्थियों को मिली सौगात।

rktvnews

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 18 वी संध्या में कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

Leave a Comment