RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली योजना में प्रगति लाने हेतु की बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 22 मार्च। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल द्वारा गुरुवार को जल-जीवन-हरियाली योजना में प्रगति लाने हेतु समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक तालाबों/पोखरों का जीर्णोद्धार में माह मार्च हेतु शेष 26, सार्वजनिक आहरों/पईनों का जीर्णोद्धार में शेष 45 में तथा सार्वजनिक चापाकल/कुँओं के किनारे सोख्ता निर्माण में मार्च हेतु 181 संरचनाओं में शीघ्र कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के माध्यम से सार्वजनिक कुँओं का जीर्णोद्धार हेतु निरीक्षण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सार्वजनिक चापाकल/कुँओं के किनारे सोख्ता निर्माण में मार्च हेतु निर्धारित शेष 35 में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
सौर ऊर्जा उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत कार्य में धीमी प्रगति होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा कनीय अभियंता, ब्रेडा से स्पष्टीकरण करते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगित किया गया है।

Related posts

चित्तौड़गढ़:स्वदेशी महोत्सव में छाए चमड़ा कारीगर।

rktvnews

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृखंला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास।

rktvnews

बिहार:बाबा साहब की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया “डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान” का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:फार्मर रजिस्ट्री: 12 कर्मियों का वेतन बंद एवं शो काउज।

rktvnews

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी पर बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, पिछले 9 वर्षों ने भारत को एक लागत प्रभावी चिकित्सा गंतव्य में बदल दिया है

rktvnews

Leave a Comment