RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 30 मार्च तक वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में नहीं मिली छूट तो धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 मार्च।वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना से पूर्व रेलवे टिकटों में मिलने वाली छूट अभिलंब लागू नहीं किया गया तो 30 मार्च को आरा रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक महा धरना देने के लिए बाध्य हो जाएंगे यह बातें सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय कार्य समिति एवं भोजपुर जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही।श्री सिंह ने बताया कि पूरे देश में लगभग 10 करोड़ 70 लाख वरिष्ठ नागरिकों की संख्या है फिर भी केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैl संगठन के संरक्षक डॉक्टर कमला कुमारी सिंह, राघव प्रसाद सिंह एवं अवधेश पांडे ने केंद्र सरकार से मांग किया की अभिलंब रेलवे टिकटों में छूट देना शुरू किया जाए। नेताओं ने बताया की बार-बार रेल मंत्री से आग्रह करने के बाद रेल मंत्री कोरोना के पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रेलवे टिकट में छूट लागू नहीं कर रहे हैं ।संगठन के प्रतिनिधियों ने कई बार रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों से भेंट कर रेलवे टिकटों पर छूट लागू करने की मांग करते रही है। भारत सरकार के रेलवे स्टैंडिंग कमेटी द्वारा दो बार अनुशंसा किया जा चुका है कि करोड़ों के पूर्व मिलने वाली छूट हुबहू लागू किया जाए लेकिन रेल मंत्री कान में तेल डालकर सो रहे हैं राष्ट्रीय कार्य समिति में निर्णय लिया गया है कि संपूर्ण देश के बड़े स्टेशनों पर सामूहिक धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगाl बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में कंचन कुमारी सिंह, अशोक कुमार मिश्रा ,डॉ हिराजी राय, बजरंगबली सिंह, त्रिलोकी सिंह ,रविंद्र नाथ, योगेंद्र ,अनंत प्रसाद श्रीवास्तव, सत्यदेव ,डॉक्टर उदय प्रताप ,गोवर्धन सिंह ,अयोध्या प्रसाद ,देवदत्त सिंह, हरेंद्र पांडे, अखिलेश्वर प्रसाद, सुशील राय, दिनेश कुमार सिंह शामिल थेl बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृहद योजना लागू करने हेतु देश के सभी प्रखंडों में ओल्ड एज होम का निर्माण करने चलंत चिकित्सा व्यवस्था करने देश में सभी थानों में वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार कर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करने आयुष्मान कार्ड बनाने की आयु 60 वर्ष करने कोरोना के पूर्व रेलवे टिकटों में मिलने वाली छूट अभिलंब लागू करने शामिल है उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद यापन भोजपुर जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया।

Related posts

सीएसआईआर-सीआईएमएफआर ने कोयला गैसीकरण में चुनौतियों और अवसरों पर दो दिवसीय कार्यशाला- “केयरिंग-2024” का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए महिला टीम हुई उड़ीसा रवाना : राहुल सिंह

rktvnews

उतराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ हिमालयाज की प्रथम बोर्ड मीटिंग सम्पन्न।

rktvnews

पटना:सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘रीचिंग द लास्ट माइल’ पर बजट वेबिनार को सम्बोधित किया।

rktvnews

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है।

rktvnews

Leave a Comment