RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की जनगणना-2027 अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर वरीय पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)29 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक आधुनिक एवं डिजिटल माध्यम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दिनांक 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य किया जाएगा, जिसमें कोई भी नागरिक स्वयं आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। इसके लिए मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी आधारित लॉगिन करना होगा तथा राज्य, जिला एवं स्थानीय विवरण का चयन करते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा। इसके पश्चात मकान एवं परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करने पर SE ID प्राप्त होगा, जिसे संबंधित प्रगणक को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

16 मई से 14 जून 2026 तक मकानसूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अप्रैल से 9 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रगणकों को कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की चेकलिस्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता (Zero Error) के साथ संपन्न हो सके।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को केवल मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर ही कार्य से मुक्त किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि दुमका जिले के दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले विशेषकर पहाड़िया समुदाय के लोगों का शत-प्रतिशत डेटा संकलन सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

देवघर:राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:होली उमंग भरा प्रेम का त्योहार है: कुमार अजय सिंह

rktvnews

भारतीय स्टेट बैंक ने पूर्व सैनिकों के लिए बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी सम्मेलन का किया आयोजन।

rktvnews

लघु समाचार पत्रों को मिलेगा हर दो माह में विज्ञापन।

rktvnews

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत पुरई में होगी आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment