RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण।

लाइसेंस के बिना संचालित दुकानों को शीघ्र खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने का निर्देश।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने समेत एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ नहीं रखने का निदेश

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)29 अप्रैल।आज अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के द्वारा कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया गया, जहाँ निरीक्षण के दौरान कैंटीन में साफ-सफाई ठीक-ठाक पाया गया तथा सारा सामान व्यवस्थित तरीके से रख हुआ था। परन्तु कैंटीन बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। कैंटीन संचालक को खाद्य लाइसेंस के साथ ही संचालन करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके उपरांत गढ़वा समाहरणालय के बगल में स्थित शिवाय रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया, जहाँ से पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहण किया गया एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया। इसके उपरांत चिनियाँ रोड स्थित श्री बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया, जो बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। इनके यहां फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया एवं किसी भी प्रकार के एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को नहीं रखने का सख्त निर्देश दिया गया। यहाँ से भी पनीर का सैंपल जांच हेतु लिया गया।
उपरोक्त सभी संचालक जो अपने खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालित करते थे उन्हें सात दिनों के अंदर खाद्य लाइसेंस लेने हेतु नोटिस दिया गया।

Related posts

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर, के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और सैन्य अनुशासन के साथ मनाया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला स्तरीय मुख्य समारोह के परेड में शामिल टुकड़ियों के अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई समाचार की डॉक्यूमेंट्री ‘200 नॉट आउट’ का विमोचन किया।

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में ‘फिल्म प्रमाणन सुविधा कार्यालय’ खोलने की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर: लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाला ईनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

rktvnews

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment