RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुजफ्फरपुर:जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में ए.ई.एस. समन्वय समिति की बैठक।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)05 अप्रैल।जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में ए.ई.एस. समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय से लेकर प्रखण्ड मुख्यालय तक के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों को पूरी जवाबदेही एवं तत्परता से मिशन मोड में कार्य करने तथा पंचायतों से संबद्ध पदाधिकारी को संबंधित पंचायत में प्रत्येक शनिवार को आयोजित संध्या चैपाल में जागरूकता कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु बच्चों के प्रति मानवीय आधार पर संवेदनशील होकर निश्चित रूप से भाग लेने का निर्देश दिया। साथ ही इस महत्वपूर्ण कार्य से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का वेतन स्थगित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखण्डों में ए.ई.एस. वार्ड को पूरी तौर पर तैयार रखने को कहा तथा कर्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सा कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा। सिविल सर्जन को सभी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति एवं उसके कार्याें की सतत् एवं प्रभावी माॅनिटरिंग करने एवं जिलाधिकारी को अवगत कराते रहने का निदेश दिया। बच्चों के रेफरल सिस्टम को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रखण्डों में वाहनों का पंचायत स्तर पर टैगिंग किया गया है, जिसमें दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को तैयार अवस्था में रखने तथा सरकारी स्तर पर दूरी के अनुसार भुगतान की समुचित व्यवस्था करने का निदेश दिया। जिलाधिकारी ने प्रखण्ड स्तर के सभी अधिकारियों को अपने मुख्यालय में ही बने रहने तथा ए.ई.एस. कार्य के प्रति सक्रिय एवं तत्पर रहने को कहा। उन्होंने आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को पारासिटामोल एवं ओ.आर.एस. का कीट उपलब्ध कराने तथा वितरण से संबंधित प्रखण्डवार रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर गठित कन्ट्रोल रूम से नियमित अनुश्रवण कर सूचना प्राप्त करने तथा उससे अवगत कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपदा प्रबंधन, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, सिविल सर्जन, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस., डी.पी.एम. जीविका सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। तथा प्रखण्डों से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका सहित अन्य अधिकारीगण विडियो काॅन्फ्रेसिंग से जुड़े थे।

Related posts

हम आने वाले समय में किसानों तथा कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

20 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

31मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से संवाद किया।

rktvnews

Leave a Comment