RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की कार्तिक पूर्णिमा तैयारियों की समीक्षा : दिए कई आवश्यक निर्देश

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली) 31 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के लिए चल रही तैयारियों की गहन समीक्षा की गयी और सभी जरूरी निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का शुभ मुहुर्त दिनांक 04.11.2025 मंगलवार प्रात: को 10:36 बजे से प्रारम्भ होकर दिनांक-05.11.2025 दिन बुधवार को शाम 06:48 बजे तक रहेगा। सभी घाटों पर जाने वाले रास्ते की सफाई के साथ-साथ रास्तों में जगह-जगह डस्बीन रखने पूरे शहर की विशेष सफाई कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, हाजीपुर को दिया गया। उनके द्वारा श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर बैरीकेडिंग, प्रकाश, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, झरना, वॉचटावर, गोताखोर, महाजाल एवं साईनेज लगाने की व्यवस्था की समीक्षा की गयी और निदेश दिया गया कि ससमय सभी व्यवस्था पूर्ण कराना सुनिश्चित करायी जाय।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कोनहारा घाट पर पर्याप्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाय तथा सभी सेक्टर में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगायी जाय जिसके माध्यम से प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी घाटों पर भीड़ नियंत्रण सहित सभी जरूरी सूचना देते रहेंगे। घाटों की ओर जाने वाले मार्गों में साइनेज लगाया जाय जिसपर सभी सूचनाएँ अकित रहे। पूरे शहर सहित घाटों पर जाने वाले रास्ते को सुगम बनाने के लिए यातायात नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था बनायी जाय तथा इसकी सूचना प्रचारित-प्रसारित करायी जाय। इसके लिए जगह चिन्हित कर ड्रॉप गेट अथवा यातायात ट्रॉली जगायी जाय। सिविल सर्जन वैशाली को कोनहारा घाट पर 5 बेड वाला अस्थायी अस्पताल चौबीसों घंटे चालू रखने का निर्देश दिया गया ।
कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को कोनहारा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिये यंत्रीकृत झरना का निर्माण, वाच टावर का निर्माण, बैरीकेडिंग का निर्देश दिया गया है। उप समाहर्त्ता प्रभारी जिला नजारत कोनहारा घाट पर मुख्य नियंत्रण कक्ष तथा अन्य घाटों पर नियंत्रण कक्ष निर्माण, हेल्पलाइन, ध्वनि विस्तारक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान घाटों पर डबल लेयर वैरिकेडिंग कराने उसमें जाल, कपड़ा, लाल झण्डी लगाने तथा फ्लैक्स लगारकर सूचना प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया गया। सभी घाटों का डेकोरेशन कराने, घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, ड्रोन के माध्यम से विडियोग्राफी कराने तथा लाईव प्रसारण की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाने, वॉच टॉवर लगाने, पीएचडी को पेयजल हेतु वाटर टैंकर की व्यवस्था रखने, अस्थाई चापाकल लगाने तथा अस्थायी शौचालय निर्माण करा देने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियन्ता विद्युत प्रमंडल हाजीपुर को विद्युत तारों का नीचे लटके हुए दुरूस्त करना, घाट व पहुंच पथ समेत शहर में रौशनी की व्यवस्था, कार्यपालक अभियन्ता पथ निर्माण विभाग को घाट पर पहुंच पथों को दुरूस्त करना, पंडाल में कुर्सी टेबल की व्यवस्था, एन.एच.ए.आई को गंडक नये पुल पर बाई पास पर रौशनी की व्यवस्था, एसडीआरएफ को गंगा स्नान के अवसर पर नदी में गश्ती, वोट एम्बुलेंस तथा मुख्य नियंत्रण कक्ष पर गोताखोर की प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता , उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी , अनुमंडल पदाधिकारी , पुलिस उपाधीक्षक , जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर, एवं अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:शिक्षा विभाग के कार्यों की हुई मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

MoHUA की एसबीएम-GOBARdhan बायोगैस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच तैयार।

rktvnews

भोजपुर: दिलराज प्रीतम ने जदयू के सदस्यता अभियान का किया खुलासा ,कहा माले के किसी भी सदस्य ने नहीं ली सदस्यता।

rktvnews

राष्ट्रपति की उपस्थिति में देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मीतली रामपुर में अन्नपूर्णा राशन मॉडल शॉप का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment