RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

राष्ट्रीय बचत

फोटो सौ:सोशल मीडिया

राष्ट्रीय बचत

है काल चक्र, ये पलटा खाता, निर्धन को धनवान, धनी को निर्धन तक बनवाता ।
इसीलिए तो पैसे की अंगड़ाई को, कुछ सिमिट-सिमिट कर रखना है; बुरे दिनों कुछ काम जो आये, बचा-बचा कर रखना है।
कभी न समझें बचत मात्र, कंजूसी से होता है; जो कंजूसी करता हरदम बरवस ही वह रोता है।
है जन्म बचत का हुआ जहाँ से, देते हैं उससे हम जोड़; खाये खर्चे जो बचे, तो जोड़िये करोड़ ।
इस लक्ष्य करोड़ को सामने रखकर, बस बचत किये ही जाना है; बुँद-बुँद से सागर है भरता, इस विधि को ही अपनाना है।
धन तो धरती का गौरव है, तो इसको धरती में नहीं गाड़े; बचत राष्ट्र का गौरव है, इसे अपव्य में नहीं मोड़े।
खाये खर्चे बाद अपव्य से जितना बच जाय, इसी का नाम बचत है;
इस मूल आधार को समझे, यही अपना बचत है, यही राष्ट्रीय बचत है।
चारवाक से दूर रहकर, कौटिल्य को अपनाये, उधार की आशा छोड़, राष्ट्रीय बचत अपनायें।
उड़कर तितली को पत्र-पेटी पर आने दो, बचत के पराग कणों को, बक्से में टपक जाने दो।
रचनाकार: डॉ कृष्ण दयाल सिंह

(उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की पैतालीसवी रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395)

Related posts

भोजपुर:भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के लोक अभियोजक बनने पर भाजपा में खुशी का माहौल।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनजातीय जीवन में परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा कार्यक्रम के आयोजन की सफलता की तैयारी हेतु बैठक।

rktvnews

हिट एंड रन के नए कानून अभी नहीं हुए है लागू,पहले ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से होगा विचार विमर्श!गृह मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर सभी चालकों से काम पर वापिस लौटने की की अपील।

rktvnews

बीजेपी का मतलब हो गया है भ्रष्टाचारी जुटाव पार्टी :दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

रक्षा मंत्री तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा पर जाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment