
RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)31 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत अनुश्रवण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित लाइफ सर्टिफिकेशन एवं डेथ मार्क के कार्यों में वैशाली जिला पूरे राज्य में अव्वल स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता, नियमित समीक्षा तथा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर चलाए गए विशेष अभियान का परिणाम है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत मृत लाभार्थियों के सत्यापन एवं डेथ मार्क करने के कार्य में वैशाली जिला राज्य में अव्वल रहा। जिले में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया तथा मृत पाए गए लाभार्थियों का समय पर डेथ मार्क किया गया, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई तथा अपात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया गया।आज के दिन भी 3359 पेंशन लाभुकों का लाइफ सर्टिफिकेशन किया गया
इसी प्रकार लाइफ सर्टिफिकेशन कार्य में भी वैशाली जिला राज्य में अव्वल स्थान पर रहा। जिले में बड़ी संख्या में लाभार्थियों का लाइफ सर्टिफिकेशन कराया गया तथा लंबित मामलों को विशेष अभियान चलाकर तेजी से निष्पादित किया गया। यह उपलब्धि जिला प्रशासन द्वारा लगातार की गई समीक्षा एवं मॉनिटरिंग का परिणाम है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत सचिवों, विकास मित्रों एवं सीएससी केंद्र संचालकों को अभियान चलाकर घर-घर जाकर लाभार्थियों का लाइफ सर्टिफिकेशन कराने तथा मृत लाभार्थियों का समय पर डेथ मार्क करने का निर्देश दिया गया था। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाए गए, जिसके कारण लंबित मामलों में तेजी से कमी आई और जिला राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। साथ ही सभी लाभार्थियों को सूचित किया गया है कि लाइफ सर्टिफिकेशन कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है, अतः सभी शेष लाभार्थी समय सीमा के अंदर अपना लाइफ सर्टिफिकेशन अवश्य करा लें।
जिला पदाधिकारी ने इस कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सीएससी केंद्र संचालकों को धन्यवाद देते हुए निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रखा जाए, ताकि वास्तविक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलता रहे।


