RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )23 जुलाई।आज पुराने समाहरणालय भवन परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, कार्यपालिका अभियंता भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री यादव के द्वारा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति अग्निशमन प्रणाली सहित अन्य की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी संभावित चूक या तकनीकी समस्या से समय रहते निपटा जा सके।
चुनाव संबंधी तैयारियों को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते हैं। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हर पहलू की निगरानी करता है ताकि किसी प्रकार की चूक या असुविधा से बचा जा सके।

Related posts

पटना:यथा शीघ्र ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था लागू हो : मंगल पाण्डेय

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में सिविल वर्क शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप का शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अबू धाबी में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ 3550 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किया।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव 2023 को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सोन नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

rktvnews

Leave a Comment