RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

RKTV NEWS/17 सितंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। X पर अपनी पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि “अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। साथ ही ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।“
अमित शाह ने कहा कि “मोदी जी में नेतृत्व, संवेदनशीलता और परिश्रम का दुर्लभ संयोजन देखने को मिलता है। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के सोचने के स्केल और साइज को बदला है, जिससे चाहे कोरोना की वैक्सीन बनाना हो या चंद्रयान-3 की सफलता, आज हमारा तिरंगा पूरे विश्व में शान से लहरा रहा है।” उन्होंने कहा कि “भारत के हर व्यक्ति के दिल से जुड़कर उसे देश के विकास से जोड़ने का अद्भुत काम इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। देश के करोड़ों गरीबों को गरीबी के अभिशाप से मुक्त कर उनके जीवन को बदलने के अपने संकल्प के कारण मोदी जी आज ‘दीनमित्र’ के रूप में जाने जाते हैं।”
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि “नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गत 9 वर्षों से स्वतंत्रता सेनानियों की कल्पना वाले भारत का निर्माण हो रहा है।

Related posts

बोकारो:बालीडीह में उत्पाद विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।

rktvnews

बिहार:वैशाली:हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला और कार्तिक पूर्णिमा मेला में विधि व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई पर विशेष:”मध्यप्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार”

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यों एवं योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी फीडस्टॉक और एसएएफ पर भारत की पहली घरेलू वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की प्रशंसा की।

rktvnews

Leave a Comment