RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता रथ एवं बाइक रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, कहा- नशापान से दूर रहें युवा, परिवारों पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)12 जून।राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला में नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10-25 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशामुक्त समाज के निर्माण तथा आमजन, विशेषकर युवाओं को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों तथा नशा मुक्ति के उपायों के संबंध में जागरूक करेगा।
उपायुक्त ने मौके पर सभी को नशापन से दूर रहने की शपथ दिलाई और कहा कि नशापान न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही आम नागरिकों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री, ऑडियो संदेश एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नशे से होने वाली हानियों तथा नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी जाएगी।

Related posts

दुमका:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त आवास कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इंदौर:जिले के सरकारी कार्यालयों में लागू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था,कलेक्टर आशीष सिंह ने ली बैठक।

rktvnews

भोजपुर:फ्लेरिया दवा की खुराक से बच्चे हुए बीमार, सांसद पहुंचे सदर अस्पताल।

rktvnews

भोजपुर:मठ मंदिर संरक्षण सह सेवा समिति, आरा की भागवत कथा आयोजन को ले की गई बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment