RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जमीन दो ,आवास दो आंदोलन के लिए जन सम्पर्क अभियान तेज – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)24 जुलाई।भाकपा माले ने जमीन दो आवास दो आंदोलन के लिए जन सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है।भाकपा माले ने भलुहीपुर, अबरपुल,बेगमपुर, बघवतपुर, धरहरा नहर के दोनो तरफ, बैठक, छोटी-छोटी बैठक कर जनता से सम्पर्क किया तथा 26 जुलाई 2023 को होने वाले आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन मे भाग लेने की अपील की।
इन बैठकों को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिला प्रशासन आरा गरीबों को उजाड़ने मे काफी तत्पर है और बुलडोजर लेकर गरीबों के दरवाजे पर चले आते है उन्हे उजाड़ने भी नही देते है पर नगर निगम की जमीन भू-माफियाओ के हाथों बेंच दी जाती है वहा कोई बुलडोजर नही जाता मैलगड़हां की जमीन भू-माफियाओं से खाली कराने मे प्रशासन के हाथ पैर फुलने लगते है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि बगैर बैकल्पिक व्यवस्था के धरहरा नहर पर बसे लोगों को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा इसका प्रतिरोध होगा।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर के सभी गरीब जिनके पास जमीन नहीं है। जमीन मांगने के लिए अपने आवेदन के साथ 26 जुलाई 2023 को आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करेंगे तथा उक्त जमीन पर आवास की भी मांग करेंगे।
भाकपा माले का यह जन सम्पर्क अभियान भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे चला जिसमे सफीआलम राइन,अमित मालाकार,धनंजय कु. सिंह, सोने लाल गुप्ता,शहाबुद्दीन कुरैशी,मो.खुर्शीद उर्फ मुन्ना आदि शामिल थे।

Related posts

टीम मदर टेरेसा अज्ञात व्यक्ति की अभी तक कर रही सेवा।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, सम्पूर्ण शिक्षा कवच के तहत हुआ एमओयू।

rktvnews

आस्था और इंजीनियरिंग का संगम:उमिया धाम में अदाणी सीमेंट ने रचा सबसे बड़े राफ्ट फाउंडेशन का विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के समाधान हेतू दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मखदुमपुर के वाणावार के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में 07 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment