
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)12 जून।बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के द्वारा आज 12 जून को स्थानीय मैनासुंदर भवन में एक दिवसीय कैनन का कार्यशाला आयोजित किया गया ।जिसमें जिले से लगभग 100 की संख्या में फोटोग्राफर शामिल हुए और कैमरे की बारीक से बारीक जानकारी को सीखा , कैमरा का प्रशिक्षण प्रशिक्षक सोहेल अख्तर और सनी कुमार द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव गणेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर जोनल अधिकारी रोहित खत्री के साथ बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पटना जिला के अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास और बक्सर के पदाधिकारी अमृत सरोज दुर्गेश और मोहम्मद निसार अहमद भी उपस्थित थे।
भोजपुर के अध्यक्ष जयंत ओझा ने बताया कि जिले के फोटोग्राफरों को कैमरे की नई तकनीक से अवगत कराना और प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी फोटोग्राफी और बेहतर हो सके इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
मंच संचालन प्रदीप रंजन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव चंदन कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज कुमार ,मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, कोर कमेटी सदस्य जितेंद्र कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डब्बू , आर्यन, सुमित,राजू, और मनीष की अहम भूमिका रही।
