RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:SIR-2026: मैपिंग के लिए अब एक दिन शेष, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)12 जून।मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीसी अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को SIR-2026 के संबंध में जागरूक करेगा तथा छूटे हुए मतदाताओं को निर्धारित अवधि के भीतर अपनी मैपिंग कराने के लिए प्रेरित करेगा।
उपायुक्त ने कहा कि विशेष अभियान की समाप्ति में अब मात्र एक दिन शेष है। उन्होंने सभी ऐसे मतदाताओं से अपील की जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है कि वे बिना विलंब अपने संबंधित मतदान केन्द्र अथवा बीएलओ से संपर्क कर 13 जून तक अपनी मैपिंग अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी SIR मैपिंग समय पर पूर्ण करा लें।

Related posts

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

rktvnews

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

rktvnews

आरईसी की सहायक कंपनी आरईसीपीडीसीएल ने राजस्थान से नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए एसपीवी को पावरग्रिड को सौंप दिया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि कोयला आयात कम करने के लिए कोयला वाशरीज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:माहेश्वरी साड़ियों से हेमलता ने देश में बनाई अपनी पहचान।

rktvnews

गोपालगंज:खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment