RK TV News
खबरें
Breaking News

BIADA की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक अब प्रत्येक दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे हाइब्रिड मोड में होगी आयोजित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)12 जून।बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने निवेशकों एवं उद्यमियों को अधिक सुविधा प्रदान करने तथा औद्योगिक परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत BIADA की परियोजना समाशोधन समिति (Project Clearance Committee-PCC) की बैठकें अब प्रत्येक दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे – उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आयडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में PCC की बैठकें वैकल्पिक मंगलवार को आयोजित की जाती थीं। निवेशकों की आवश्यकताओं, प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा प्रस्तावों के समयबद्ध निस्तारण को ध्यान में रखते हुए बैठकों के आयोजन दिवस में यह परिवर्तन किया गया है।

BIADA राज्य में उद्योगों के लिए निवेशक-अनुकूल, पारदर्शी एवं दक्ष अनुमोदन प्रणाली विकसित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। PCC बैठकों के नियमित आयोजन तथा हाइब्रिड व्यवस्था से निवेशकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति में और अधिक वृद्धि होगी।

यह पहल बिहार में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने तथा राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

शतरंज का प्रशिक्षण सम्पन्न! जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 मई 23 से।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय चतरा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत शपथ एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ व एसडीपीओ ने लिया गंगा के जल स्तर में वृद्धि व कटाव का जायजा।

rktvnews

बक्सर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सी-डॉट और भरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने “6जी और उससे आगे के लिए 140 गीगा हर्ट्ज़ पूर्णतः एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने” के लिए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय संस्कृति में गुरूजनों का स्थान सर्वोच्च: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment