RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कुल 5 वाहन जब्त।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)25 अप्रैल।जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अवैध ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने अहले सुबह विशेष जांच अभियान के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र में 2 तथा जमुआ थाना क्षेत्र में 3 ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अहले सुबह गश्ती एवं जांच के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र में गुजर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान दो ऐसे वाहन पकड़े गए, जो निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे थे। इसी प्रकार जमुआ थाना क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाते हुए तीन ओवरलोडेड वाहनों को चिन्हित कर जब्त किया गया। सभी वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण भी बनता है। इससे सड़कों की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और आम जनजीवन भी प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से वाहनों की जांच करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे, तो एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

Related posts

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर : किसानों को बीघा के दर से मिले जले हुए फसल का मुआवजा! विधायक राकेश रंजन ने की कृषि मंत्री से मांग।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव ने ‘आईबीएम सेंटर फॉर द बिजनेस ऑफ गवर्नमेंट’ द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों के समक्ष “सीपीजीआरएएमएस : ए फाउंडेशन फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट” प्रस्तुत किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस में बैटरी एनर्जी स्टोरेज पर विशेष सत्र।

rktvnews

भोजपुर : विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment