RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने बढ़ते तापमान के मद्देनज़र की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल।जिले में जारी भीषण गर्मी (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ज़ूम (Zoom) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्मी से बचाव एवं राहत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में प्याऊ, मटका एवं अन्य जल वितरण केंद्र स्थापित करने तथा उनकी नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी चापाकल (हैंडपंप) पूर्णतः क्रियाशील रहें। यदि कहीं कोई खराबी हो, तो उसका त्वरित मरम्मत कार्य कराया जाए। साथ ही सभी “नल-जल योजनाओं” को पूर्ण रूप से कार्यरत रखने का भी निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित नल-जल योजनाओं की स्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर जगह पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है।
स्वास्थ्य व्यवस्था के संदर्भ में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि हीट वेव से प्रभावित व्यक्तियों के समुचित उपचार की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ORS पैकेट एवं जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा गंभीर मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त, जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि बीमार पशुओं के उपचार हेतु चिकित्सा टीमों की समुचित व्यवस्था की जाए।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए हीट वेव से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता PHED, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा सम्मेलन की तैयारी को ले धुआंधार बैठक व जनसंपर्क जारी :अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा को दी करोड़ों रूपये की सौगात।

rktvnews

हिमाचल से प्रयागराज तक सीधा पहुँचेंगे श्रद्धालु, ऊना से ट्रेन सुविधा शुरू:अनुराग ठाकुर

rktvnews

नवादा डीएम ने खनन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पी.जी.अंग्रेजी विभाग द्वारा हुआ वर्चुअल आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment