RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का किया गया उदघाटन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)10 अप्रैल।ब्रह्मपुर प्रखंड में बैरिया पंचायत के सपही ग्राम अंतर्गत मनरेगा भवन में निर्मित आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल, प्रमुख ब्रह्मपुर मंगरी देवी, मुखिया बैरिया संविता देवी एवं कई वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।
बताया गया कि षष्ठम वित्त आयोग मद के तहत कुल प्राक्कलित राशि 8,67,000 रुपए की लागत से आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है।
पुस्तकालय में Wi-Fi इंटरनेट की सुविधा, प्रतियोगी परीक्षा की किताबें/मैगजीन, 25 विद्यार्थियों की सीटिंग कैपेसिटी के साथ स्मार्ट क्लास, सी० सी०टी०वी०, बुक रीडर फैसिलिटी के साथ कंप्यूटर, इंटरैक्टिव बोर्ड, विद्यार्थियों के बैठने एवं पढ़ने की व्यवस्था, पेयजल हेतु वाटर कुलर, शौचालय, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन इत्यादि उपलब्ध है।
पंचायत सचिव की अध्यक्षता में कमिटी गठित की गई है, जिसके द्वारा पुस्तकालय का रख-रखाव किया जाएगा। अब तक कुल 148 छात्र-छात्राओं ने 50 रुपए शुल्क के साथ अलग अलग शिफ्ट में पंजीकरण कराया है।
पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि पुस्तकालय के सुचारू रूप से संचालित कराएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसका अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा अपील किया गया कि जिन लोगों ने नौकरी प्राप्त कर ली है वह अपनी किताबों को इन पुस्तकालय में दान देकर बच्चों का भविष्य संवार सकते हैं। उनके द्वारा दिए गए पुस्तक को पुस्तकालयों तक पहुंचाया जाएगा।
उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: मालती बजाज शोरूम ने अपने दूसरे प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी त्योहारों ईद, सरहुल, रामनवमी और चैती नवरात्र के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क व तैयार।

rktvnews

भोजपुर: पहाड़ों वाली काली मंदिर में देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने रावतसर ब्लॉक में सुनी आमजन की परिवेदनाए!नोरंगदेसर, थालड़का, टॉपरिया पीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जुलाई से सितंबर तक चलेगा विशेष मध्यस्था अभियान,विभिन्न श्रेणी के वादों को निपटाने का अवसर।

rktvnews

भारत में हो रहा ‘इंडिया अफ्रीका पोस्टल लीडर्स मीट’ का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment