RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड में 500 में 499 अंक लाने पर पन्ना की प्रतिभा सिंह को दी बधाई,मुख्यमंत्री निवास पर किया सम्मानित।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 अप्रैल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा पन्ना की कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी कु. प्रतिभा को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर माँ की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट तथा आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिभा, परिजन सहित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ‘प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं। प्रतिभा की सफलता लाखों बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। बिटिया की उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।’ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कु. प्रतिभा और उनके परिजन ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

Related posts

भोजपुर:शिवदुलारी सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जा रहा भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लंबित आवेदनों के निपटारे हेतु विशेष कैम्प का आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने चीन के चिंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री से भेंट की।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: कुर्सी वालों ने मजदूरों को जाती- पार्टी में विभक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment