
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जनवरी। आज कर्मचारी नेता उमेश कुमार सुमन के पिता स्व राम बालक सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजली सभा कोइलवर प्रखंड के नारायणपुर में उनके पैतृक निवास पर आयोजित की गई। श्रद्धांजली सभा में स्व राम बालक सिंह के तैलीय चित्र उनकी पत्नी देवांती देवी सहित सभा में शामिल अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजली सभा में शामिल लोगो ने स्व राम बालक सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर के बारे में चर्चा करते हुए उनके जन्म से लेकर अंतिम समय तक के संघर्षों को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने जीवन काल में पीछे मुड़ कर नहीं देखा, हमेशा वे अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति लगन मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहे, हमेशा बताते थे कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है, लोभ, क्रोध और चरित्र के प्रति सचेत होना चाहिए, उन्होंने कभी भी दूसरों के प्रति नकारात्मक सोच नहीं रखा, जीवन मे संघर्ष ही उनका लक्ष्य था, स्मृति दिवस सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राकेश कुमार कौशल, उमेश कुमार सुमन , निशिकांत भानु, नवनीत कुमार ,आकाश कुमार, मुस्कान कुमारी, अमन कुमार,प्रत्युष कुमार ,आशीष कुमार, रिकी देवी, सुनीता देवी, प्रतिभा देवी एवं परिजनों समेत अन्य शामिल थे।
