RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरक्षण को लेकर भारत बंद भोजपुर में रहा सफल : दलित नेता शैलेंद्र कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।आज भारत बंद को सफल बनाने हेतु युवा राजद भोजपुर के अध्यक्ष सह दलित नेता शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व मे राजद के पदाधिकारी सुबह सात बजे से रेलवे परिसर आरा सहित शहर के विभिन्न चौक नवादा मठिया,शिवगंज,गोपाली चौक,कोर्ट को शांतिपूर्ण बंद कराया गया। इन्होंने बताया कि शहर का प्रमुख आवागमन रेलवे बस सहित तमाम गाड़ियां और दुकानें बंद रही।मोदी सरकार ने आरक्षण को खत्म करने का सुनियोजित साजिश रचा और न्यायालय के गोद मे पाला फेका। इन्होंने आदेश को वापस लेने के लिए न्यायालय से आग्रह भी किया।
महासचिव रजनीश यादव ने बताया की माननीय न्यायालय का आदेश एक कानून बन जाता है और कानून को मौखिक रूप से कह देने से खत्म नही होता।सरकार सदन मे अध्यादेश लाए और कानून को निरस्त करे।
मौके पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं राजद के वरिष्ठ नेता हाकिम प्रसाद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, प्रधान महासचिव रजनीश यादव, जिला कोषाध्यक्ष सोनू राय, जिला उपाध्यक्ष हरिफन यादव,अति पिछडा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चन्द्रवंशी,छात्र प्रधान संजीत पासवान श्रवण, तेजू सहित सौकडो नेता उपस्थित रहे।

Related posts

लखीसराय: जीविका के महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं सूचीबद्ध करा रही अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने जिले के कुन्दा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में योग कर देश व दुनिया को योग का संदेश दिया।

rktvnews

उत्तराखंड:24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा।

rktvnews

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्ध पोत ने संकट में फंसे एमवी आइलैंडर जहाजको महत्वपूर्ण विस्फोटक आयुध निपटान और चिकित्सा सहायता प्रदान की।

rktvnews

Leave a Comment