RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह : उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) 2025 की द्वितीय तिमाही की बैठक संपन्न।

सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करें।

सिडी रेशियो को बढ़ाएं तथा विभिन्न योजनाओं में वंचित लाभुकों को शत-प्रतिशत KCC से आच्छादित करना सुनिश्चित करें।

बेहतर कार्य योजना बनाई जाय, ताकि उनका उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20 नवंबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। जिले के विकास से संबंधित सरकार की प्रायोजित विभिन्न योजनाओं नाबार्ड, पीएलपी 2025-26, किसान क्रेडिट कार्ड, जमा साख, महिला स्वयं सहायता समूह की क्रेडिट लिकेज, पीएमईजीपी की उपलब्धि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आरसेटी के कार्य, स्टैंड अप इंडिया की उपलब्धि एवं एनपीए जैसी विभिन्न बिदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में डेयरी, मत्स्य पालन, बकरी पालन, सूअर पालन, पशुपालन आदि पर जोर दिया। उन्होंने सभी बैंकर्स को जीएम, जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर पीएमजीईपी के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा वार्षिक ऋण योजना द्वितीय तिमाही की समीक्षा की गई। सभी बैंकों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक में एलडीएम को निर्देशित किया गया कि वे बैंकों की उप समिति की पूर्ण बैठक कर व योजना बनाकर जमा साख के अनुपात में सुधार लाएं। स्वयं सहायता समूह योजना के तहत क्रेडिट लिकेज की समीक्षा की गई। एलडीएम को निर्देश दिया गया कि क्रेडिट लिकेज के लिए प्रत्येक बैंक में सप्ताह में 1 दिन निश्चित करें। उपरोक्त तिथियों को बैंकों में एसएचजी को क्रेडिट लिकेज के लिए उपलब्ध कराएंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी आवेदन रिसीव करने से पहले आवेदन को अच्छी तरह से देख लें ताकि उसमें कहीं त्रुटि की संभावना ना हो।

Related posts

भारत में मजबूत हो रही है ईएसजी लीडरशिप।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र।

rktvnews

भोजपुर:सेवा भाव से कार्य करना हमारा लक्ष्य है: डॉ जया जैन

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

उर्दू की श्रेष्ठ पुस्तकों के लिये मिलेंगे पुरस्कार।

rktvnews

आरा नगर निगम में वार्ड पार्षदों का धरना जारी!खूब होती रही नारेबाजी।

rktvnews

Leave a Comment