RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बक्सर जिला से संबंधित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर बक्सर जिलें में मतदान सातवें चरण में होना निर्धारित है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया, जो निम्नवत है-
दिनांक 07.05.2024 को प्रारूप-1 में नाम निर्देशन की सूचना का प्रकाशन किया जाना है। दिनांक 07.05.2024 से दिनांक 14.05.2024 तक (दिनांक 11.05.2024 एवं दिनांक 12.05.2024 को छोडकर) पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जायेगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को निर्वाची पदाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता बक्सर को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु नामित करते हुए प्रारूप-1 तैयार करने का निर्देश दिया गया।
नाम निर्देशन प्राप्त करने हेतु पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी नाम निर्देशन का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
डिस्पैच सेंटर हेतु चिन्हित भवनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। डिस्पैच सेंटर से संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी सभी कार्यों का सुक्षमतापूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक तैयारी करेंगे। साथ ही डिस्पैच सेंटर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति आदेश संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर तैयार कर उपस्थापित करेंगे।
मतदान प्रतिशत बढाने हेतु सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी हर-घर दस्तक कार्यक्रम का दैनिक प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी सेक्टर पदाधिकारी को मतदान प्रतिशत बढाने के संबंध में निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ सभी बी0एल0ओ0 के साथ बैठक करते हुए हर घर दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों के बीच प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर मूलभूत सुविधाएँ यथा सतू, ककडी, खीरा, ओ0आर0एस0 घोल के साथ शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी डिस्पैच सेंटर पर सभी प्रकार के पंजी को संधारित करने का निर्देश दिया गया।
प्रत्येक विधान सभावार संग्रहण स्थल पर MAY I HELP YOU काउंटर लगाने का निर्देश दिया गया। ताकि मतदान समाप्ति के उपरांत ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट0 संग्रहण कराने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पडे़।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराँव, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

एनटीपीसी ने प्रतिभा विकास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त की और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में तीसरा स्थान अर्जित किया।

rktvnews

चतरा:जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण।

rktvnews

गढ़वा:भीषण गर्मी से राहत हेतु जिला प्रशासन सक्रिय: जिलेभर में पियाऊ एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर सेवा हेतु प्राप्त सम्मान में कंचन शल्य निकेतन के निदेशक डॉ पी सिंह ने जताई प्रसन्नता!प्रकट किया आभार

rktvnews

बिहार :भोजपुर:तरारी विधानसभा उप चुनाव में राजू यादव को जीत दिलाने को ले छात्र-युवा कंवेंशन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment