RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों के लिए 32 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )07 अगस्त। गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ाने तथा आमजनों को बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न थानों के लिए आवंटित 32 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के उपलब्ध होने से पुलिस बल की क्षेत्रीय गश्ती, त्वरित प्रतिक्रिया, विधि-व्यवस्था संधारण, आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा विभिन्न पुलिस कार्यों के संचालन को और अधिक गति एवं मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस व्यवस्था को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करने से पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा जरूरत के समय पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि नए वाहनों के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की मोबिलिटी, पेट्रोलिंग एवं रिस्पॉन्स सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था के संधारण तथा आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर नामांकन,डिस्पैच एवं अन्य अवसरों पर विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

मतदाता सूची तैयारी हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दुमका लैम्प्स का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:चार्ज सीटेट परीक्षा नियंत्रक व अन्य को अविलंब पद से हटाया जाए : भुवन पांडेय

rktvnews

Leave a Comment