RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक सम्पन्न।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए कई अहम निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)13 अक्टूबर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण,धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रवर्तन एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आदर्श आचार संहिता (MCC) के प्रभावी पालन तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करना था।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एफएसटी (Flying Squad Team) एवं एसएसटी (Static Surveillance Team) आपसी समन्वय के साथ सक्रियता से कार्य करें। गश्ती दलों की संख्या तथा गश्ती बढ़ाई जाए तथा जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए, साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक प्रक्रिया प्रचालन (SOP) के अनुरूप नकद, शराब, मादक पदार्थ, फर्जी मुद्रा, ड्रग्स एवं फ्रीबी आदि पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए। वैध नकद के परिवहन के दौरान आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आयकर विभाग, उत्पाद विभाग, पुलिस, सीमा शुल्क, नारकोटिक्स ब्यूरो, डीआरआई तथा अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सुदृढ़ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी शिकायत या सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की बात कही गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि व्यय अनुश्रवण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं—जैसे उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो सर्विलांस टीम एवं एकाउंट टीम—भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुचारू रूप से कार्य करें।
उन्होंने सभी एजेंसियों को Compendium of Instructions on Election Expenditure Monitoring (Dec 2024) में दिये गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सी-विजिल ऐप पर नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए, ताकि आम जन की सहभागिता से आदर्श आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पश्चिम चम्पारण जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि पड़ोसी जिलों, राज्यों तथा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से नकद, शराब या मादक पदार्थों की अवैध आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए सीमावर्ती जिलों एवं राज्यों के साथ संयुक्त अभियान चलाने, ज्वाइंट कंट्रोल रूम तथा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही स्थैतिक निगरानी दलों के चेक पोस्टों पर वाहनों की गहन तलाशी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। भवनों और परिसरों की भी सघन जांच सुनिश्चित की जाएगी ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि न हो।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी एजेंसियां ESMS (Expenditure Sensitive Monitoring System) का प्रभावी उपयोग करें तथा जब्ती से संबंधित सभी प्रतिवेदन समय पर एवं स्पष्टता के साथ अपलोड करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से कहा है कि 50 हजार से ज्यादा की राशि आपके साथ है तो उसकी जाँच होगी।
बैठक में व्यय प्रेक्षक,अनिल कुमार एवं विनय कुमार कांथेटी सहित विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन, उत्पाद विभाग, सीमा शुल्क, आयकर विभाग सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा :मतदान केन्द्र को किया गया अधिग्रहण : डीएम

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में भुज से मांडवी और जखाऊ तक बिपोरजॉय चक्रवात सेप्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

आईएनएस चीता, गुलदार और कुंभीर को 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के बाद सेवामुक्त किया गया।

rktvnews

भोजपुर:परोपकार शिव उपासना की अनिवार्य शर्त है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

नारनौल:15 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस!जिला के तीन लाख से अधिक बच्चों व लक्षित समूह को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment