RK TV News
खबरें
Breaking News

दिल्ली में लोकसभा की रेलवे स्टैंडिंग कमिटी बैठक में सासंद सुदामा प्रसाद हुए शामिल।

सतीश कुमार चेयरमैन, रेलवे बोर्ड , नई दिल्ली को ज्ञापन सौपते सांसद सुदामा प्रसाद।
आरा एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, यात्री सुविधाओं, नई रेल सेवाओं एवं ट्रेनों के ठहराव, टिकट चेकिंग संवर्ग कर्मचारियों की महत्वपूर्ण समस्याओं सहित कई मांगें रखी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 फरवरी। आज दिल्ली में लोकसभा के रेलवे स्टैंडिंग कमिटी बैठक में सासंद सुदामा प्रसाद शामिल हुए और आरा एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, यात्री सुविधाओं, नई रेल सेवाओं एवं ट्रेनों के ठहराव, सहित टिकट चेकिंग संवर्ग कर्मचारियों की महत्वपूर्ण समस्याओं संबंधी प्रमुख मांगे उठाई।
उन्होंने कहा कि आरा तथा इसके आसपास के रेलवे स्टेशनों से प्रतिदिन लाखों यात्री आवागमन करते हैं, परंतु वर्तमान में बुनियादी सुविधाओं की कमी, अधूरी परियोजनाएँ, ट्रेनों के सीमित ठहराव तथा यात्री सुविधाओं के अभाव के कारण जनता को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिसको ध्यान में रखते हुए जनहित में निम्नलिखित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किया जाए।

अधोसंरचना एवं सुरक्षा संबंधी मांगें

1. आरा पूरबी रेलवे गुमटी पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

2. आरा पश्चिमी रेलवे गुमटी तथा बिहिया रेलवे गुमटी के ऊपर स्थित जर्जर ओवरब्रिज की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

3. आरा-भभुआ रोड-मुंडेश्वरी धाम रेल लाइन का निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए।

4. आरा-बलिया एवं आरा-छपरा नई रेल लाइन का निर्माण कराया जाए।

5. बनाही, रघुनाथपुर तथा जमीरा हॉल्ट के पास ओवरब्रिज/फुट ओवरब्रिज बनाए जाएँ।

6. कुल्हड़िया स्टेशन पर ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म तक सीढ़ी का निर्माण तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर खोला जाए।

7. कारीसाथ स्टेशन के पश्चिम अंडरपास पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।

8. छोटे स्टेशनों के जर्जर प्लेटफॉर्मों का पुनर्निर्माण, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं प्रतीक्षालय की समुचित व्यवस्था की जाए।

9. विक्रमगंज रेलवे लाइन गुमटी के ऊपर ओवर ब्रिज का निर्माण।

यात्री सुविधाएँ एवं प्रशासनिक मांगें

1. आरा में हेलिएम्बुलेंस सहित रेलवे अस्पताल का निर्माण कराया जाए तथा दुर्घटनाओं में शव ले जाने हेतु शव वाहन उपलब्ध कराया जाए।

2. आरा स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग वसूली पर रोक लगाई जाए।

3. आरा-बक्सर से पटना पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए रियायती पास की व्यवस्था की जाए।

4. सभी ट्रेनों में जनरल एवं स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाई जाए।

5. कोरोना काल में बंद ट्रेनों को पुनः चालू किया जाए और पूर्व ठहराव बहाल किए जाए।

ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तार संबंधी मांगें

1. आरा स्टेशन पर विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों (राजधानी, एक्सप्रेस एवं जनशताब्दी) का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

2. गंगा दामोदर एक्सप्रेस एवं पटना-हावड़ा जनशताब्दी का विस्तार आरा तक किया जाए।

3. आरा जंक्शन से चेन्नई एवं बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू की जाए।

4. भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी का विस्तार आरा एवं बक्सर तक किया जाए।

विभिन्न स्टेशनों से संबंधित विशेष मांगें

बनाही स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव एवं सौंदर्याकरण।

हसनबाजार हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा तथा इंटरसिटी का ठहराव।

गड़हनी स्टेशन पर आरा-रांची एक्सप्रेस का ठहराव एवं प्लेटफॉर्म उन्नयन।

चरपोखरी, कसाप, नोनार, सेमराव आदि हाल्टो पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बहाल किया जाए।

बिहिया स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

नई रेल सेवाएँ

1. पटना/दानापुर से आरा के लिए सुबह 7:30 और 10:10 के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए।

2. सासाराम से आरा के लिए शाम 4 बजे नई पैसेंजर ट्रेन शुरू की जाए।

3. आरा-सासाराम रेलखंड का दोहरीकरण शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

कोइलवर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13249/13250 के ठहराव एवं ट्रेन संख्या 63340, 63218 व 53204 का परिचालन दानापुर से आरा तक विस्तार करने के संबंध में।मुझे कोइलवर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें स्थानीय यात्रियों की गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया है। आवेदन में बताया गया है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में वि‌द्यार्थी, कर्मचारी एवं अन्य यात्री कोइलवर स्टेशन से यात्रा करते हैं, परंतु पर्याप्त रेल सेवाओं के अभाव में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विशेष रूप से निम्न मांगें रखी गई हैं

1. ट्रेन संख्या 13249/13250 (कामाख्या-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस) का कोइलवर स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

2. वर्तमान में दानापुर तक संचालित ट्रेनों 63340, 63218 एवं 53204 का परिचालन आरा तक बढ़ाया जाए, ताकि स्थानीय यात्रियों को सीधी और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

आरा-सासाराम एवं आरा-पटना-मुगलसराय रेलवे लाइनों के बीच स्थित जगदेव नगर बस्ती के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के सम्बन्ध मे

आरा-सासाराम तथा आरा-पटना-मुगलसराय रेलवे लाइनों के बीच एवं दोनों ओर स्थित जगदेव नगर (आरा) बस्ती में निवास करने वाले स्थानीय नागरिकों, महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे, छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु कोई सुरक्षित मार्ग उपलब्ध नहीं है।
यह बस्ती रेल पोल संख्या 594/1 अथवा ब्रिज संख्या 224, Type Arch Spain-7×305M, KM from 594/1 to 594/3 के आसपास स्थित है। मार्ग के अभाव में नागरिकों को सीधे रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
इस लिए ब्रिज संख्या 224 (Type Arch Spain-7×305M, Centre Bridge) से होकर एक सुरक्षित पैदल/सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाए, या अन्य किसी उपयुक्त स्थान पर आवागमन हेतु सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाए।

टिकट चेकिंग संवर्ग कर्मचारियों की महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए रखी गई मांग।जिसमे कहा गया है कि दानापुर मंडल के टिकट चेकिंग संवर्ग के कर्मचारियों को लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के कारण कर्मचारियों केकार्य-परिस्थितियों एवं मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
जिस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा की जाए

1. वेतन उन्नयन (Upgradation)

दानापुर मंडल में वाणिज्य (टिकट चेकिंग संवर्ग) विभाग में Level-07 (₹4600) से Level-08 (₹4800) में उन्नयन, RBE No. 155/2022 एवं रेलवे बोर्ड पत्रांक PC-VII/2019/RSRP/3 दिनांक 01.12.2022 के आदेशानुसार लंबित है।

रनिंग रूम सुविधाएँ

RBE No. 2010/TG-V/1/3 दिनांक 08.02.2011 (CC No.71/2018) एवं 2018/TG-V/1/3 (iii) दिनांक 07.05.2025 के आदेशानुसार –
दानापुर मंडल के सभी टीटीई रनिंग रूम में ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलट के समान सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराई जाएँ।
झाझा टीटीई रनिंग रूम की दयनीय स्थिति को शीघ्र सुधारा जाए।आरा जंक्शन पर नए टीटीई रेस्ट रूम का निर्माण कराया जाए।

Related posts

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम वैशाली के लिए रवाना।

rktvnews

विमान बेड़ा जो 2014 में 400 था अब बढ़कर 644 हो गयाः ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

rktvnews

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का दूसरा दिन : थीमैटिक सेशनः ‘सस्टेनेबल फाइनेंसः पब्लिक एंड प्राइवेट इन्वेस्टमेंट’में हुई चर्चा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर: जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

बिहार:बिहार विधान परिषद सभापति और भाजपा नेता आनंद रमन ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment