RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- 1.73 करोड़ से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित, 7.43 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ रजिस्ट्रेशन

जयपुर/राजस्थान 28 जून। राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प आम जन के लिए राहत का फुल पैकेज साबित हो रहे हैं। एक ही छत के नीचे 10 विभिन्न योजनाओं का लाभ पाकर प्रदेशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव हो रहा है। लगभग दो महीने में ही करोड़ों लोग रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं से लाभान्वित हो चुके है। मंगलवार शाम तक 1.73 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.43 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.42 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 91.59 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.13 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.02 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 65.96 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.34 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 50.72 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.29 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए सहयोग के बारे में विचार-विमर्श किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जनवरी 2025

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

श्रम की गरिमा बनाम भीख की संस्कृति।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने करगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की और लद्दाख में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रख रखाव एवं अस्पताल संचालन योजना से संबंधित वर्चुवल समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment