RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महा धरना आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसंबर। गुरूवार को लोकनायक जयप्रकाश स्मारक स्थल वीर कुंवर सिंह मैदान, आरा के पास *राष्ट्रीय भारतीय समाज* भोजपुर आरा के बैनर तले संपूर्ण हिंदू समाज के द्वारा बांग्लादेश में हिंदू, सिख, जैन , बौद्ध के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ महाधरना का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता प्रो डॉ नंद जी दुबे ने किया जिसमें जिला के सर्व हिंदू समाज के व्यक्ति और सनातन धर्म के विभिन्न संप्रदायों के प्रमुख शामिल हुए।इस महा धरना में हजारों की संख्या में पुरुष,महिला और युवक उपस्थित रहे।महा धरना को संबोधित करते हुए महंत ज्योति नारायण जी ने कहा कि बांग्लादेश में जब तक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं होगा, हम सब अपनी आवाज को विश्व स्तर पर बुलंद करेंगे । वहीं प्रखर वक्ता श्री रमेश मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश से हिंदुओं को संयोजित तरीके से समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। भारत सरकार ,प्रशासन और समाज इसे रोकने के लिए आज रणनीति बनाए, यह वक्त की जरूरत है। वहीं नरेंद्र तिवारी, शंभू चौरसिया, कौशल विद्यार्थी ,दुर्गा राज आदि तमाम व्यक्तियों ने मांग की की इस्कॉन के सन्यासी कृष्ण दास जी को अन्यायपूर्ण कारावास से तत्काल मुक्त करने के लिए बांग्लादेश की सरकार पर दबाव डाला जाए ।गायत्री परिवार के निर्मल जी ने बांग्लादेश में पढ़ रहे कट्टर पंथियों के अमान्य अत्याचार को रोकने के लिए विश्व के समस्त हिंदुओं को एकजुट होने के लिए आह्वान किया ।अन्य वक्ताओं में सोना लाल जी ,धर्म जागरण के जानकी जी,धीरेंद्र सिंह ,ने सभा को संबोधित किया ।तो वहीं छोटू सिंह चन्दन एवं उत्तम ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से यह धरना बांग्लादेश में हिन्दुओं को उर्जान्वित करेगा साथ ही हमारे देश के लोग भी एक साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार किए तो वहीं कार्यक्रम संयोजक रोहित सिंह थे।

Related posts

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम।

rktvnews

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की दौड़ जीतती भारतीय रेलवे:पुरुषों के गढ़ तोड़ने वाली “प्रथम महिलाओं” को पहचानने की आवश्यकता।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने देश में फिटनेस संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

तीन दिवसीय किताब कौथिग आयोजन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment