RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 अप्रैल।जिला प्रशासन, चतरा द्वारा जनकल्याण एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीसीएल चंद्रगुप्त एवं एनटीपीसी टंडवा के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया गया है।
सीसीएल चंद्रगुप्त के साथ संपन्न एमओयू के तहत ईटखोरी प्रखंड के 28 वीरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 28,21,700 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वहीं, एनटीपीसी टंडवा के साथ किए गए एमओयू के अंतर्गत जिले के चतरा, सिमरिया, टंडवा, हंटरगंज एवं ईटखोरी प्रखंडों में स्थित प्रथम चरण में कुल 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्य हेतु 1,08,07,500 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही केंद्रों को आवश्यक आधारभूत एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ लक्षित लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
इस अवसर पर एनटीपीसी की ओर से परियोजना प्रमुख (हेड ऑफ प्रोजेक्ट) आलोक कुमार त्रिपाठी, हेड ऑफ एचआर नीरज कुमार राय एवं डीजीएम (एचआर) निखिल गुप्ता उपस्थित थे। वहीं सीसीएल की ओर से आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार एवं उप प्रबंधक सचिन शर्मा उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कीर्तिश्री जी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो एवं योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

सोनपुर मेला क्षेत्र में आउटडोर स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

09 मार्च 24 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर तथा बिरौल में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

Leave a Comment