RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समस्याओं से जूझते कर्मचारियों की सुनने वाला कोई नही:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जून।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी वर्षों से अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं।कई बार आंदोलन भी हुए और हर बार पदाधिकारी के गफलत में कर्मचारी नेता फस जाते हैं और कुछ आश्वासन,और कुछ माह का वक्त लेकर समस्याओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। समस्याएं यूं ही पड़े के पड़े रह जाती है। ये बातें शनिवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने अपने आवास पर आयोजित एक बैठक में इन बातों का खुलासा किया। इन्होंने बताया कि कई बार आंदोलन समझौता को लागू करने के लिए होता रहा। लेकिन आज तक ढाक के वही तीन पात। इन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों की कार्यशैली, मनमानापन,भ्रष्टाचार, उपस्थिति आदि पर अनेक प्रश्न खड़ा किए।
इन्होंने कहा कि बरसों से लंबित मांगों में कर्मचारियों प्रमोशन, एसीपी, एनसीपी का निर्धारण, उच्च न्यायालय के आदेश 516 से एरियर का भुगतान, आदि है जिसका निबटारा यही से होना है वो भी नहीं हो रहा है। कुलपति से बात करने पर फाइल अर्जेंट पुट अप करने के लिए लिखने के बाद भी यहां कोई फाइल बढ़ाने और देखने सुनने वाला नहीं है। अब यही लगता है की मांग के लिए अंतिम लड़ाई करो या मरो पर लड़नी पड़ेगी। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन हम सभी की मांगों को इग्नोर करता है तो फिर धरना प्रदर्शन अनशन पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे। बैठक में रमेश कुमार एस बी कॉलेज ,अनिल कुमार वीरेंद्र कुमार अखौरी महान सिंन्हा सहित स्थानीय महाविद्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मिजाज मौसम का!!

rktvnews

‘श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान’ के तत्त्वावधान में मनायी गयी गीता जयंती, गीता-सम्मान से विभूषित हुए डा गुरु एम रहमान ।

rktvnews

उद्योग मंत्री ने अलवर की हरसोरा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण- कलश यात्रा में भाग लेकर यात्रा की अगुवाई की।

rktvnews

देवघर: मेला क्षेत्र में 750 सफाई मित्रों द्वारा साफ-सफाई पर किया जा रहा विशेष फोकस।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन पालियों में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, विपत्रों की निकासी में सावधानी बरतने के सख्त निर्देश।

rktvnews

सिवान: मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहूत बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment