RK TV News
खबरें
Breaking News

‘मुख्यमंत्री जी, मुझे भारत-न्यूजीलैंड का मैच..,’ दिव्यांग की अपील पर पसीजा सीएम डॉ. यादव का दिल, पल में पूरी की मुराद।

दिव्यांग ने मध्यप्रदेश के मुखिया से कही दिल की बात।

वीडियो देखते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिया फैसला।

इच्छा पूरी होते ही दिव्यांग ने सीएम डॉ. मोहन को दिया धन्यवाद।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 18 जनवरी।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर साबित किया है कि वे जनता के दिलों पर क्यों राज करते हैं। उनका मन जनता की एक आवाज पर पसीज जाता है। दरअसल, एक दिव्यांग ने प्रदेश के मुखिया से जब ये कहा कि उन्हें भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में हो रहे मैच को मैदान से लाइव देखना है, लेकिन टिकट का इंतजाम नहीं हो पा रहा, तो ये सुनते ही सीएम डॉ. यादव ने बिना कोई देर किए उनके लिए टिकट का प्रबंध कर दिया। दिव्यांग ने ये अपील वीडियो के जरिये की थी। इच्छा पूरी होने के बाद दिव्यांग ने सीएम डॉ. यादव को धन्यवाद भी दिया।
गौरतलब है कि, भारत-न्यूजीलैंड मैच लाइव देखने की अपील उज्जैन के बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी के दिव्यांग अभिषेक सोनी ने की। उन्होंने इस अपील का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस बात की जानकारी जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगी तो उन्होंने दिव्यांग की इच्छा पूरी करने में एक पल नहीं लगाया। अभिषेष सोनी ने वीडियो में कहा, ‘मुख्यमंत्री जी प्रणाम। मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं दिव्यांग हूं। मेरे मुझे क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। मुझे ये खेल बहुत अच्छा लगता है। मेरी इच्छा है कि मैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे वन-डे मैच को लाइव मैदान पर देख सकूं। लेकिन, किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पा रही है। आपसे निवेदन है कि मेरे लिए टिकट का प्रबंध करा दीजिए।’

टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने पहुंचे दिव्यांग

उज्जैन के दिव्यांग अभिषेक सोनी को जैसे ही टिकट मिला, वे टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने इंदौर पहुंचे। उन्होंने मैच के टिकट भी दिखाए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस टिकट के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। उनका आभार।

कई बार पेश की मानवता की मिसाल

बता दें, जब से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से उन्होंने कई बार मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक आम आदमी की तरह जनता से व्यवहार किया है। सीएम डॉ. यादव कभी यूपीआई पेमेंट कर आम खरीदे देखे जा सकते हैं, तो कहीं भी जनता के साथ चाय पीते देखे जा सकते हैं। एक बार वे भुट्टा खरीदने बाजार में उतर गए और बच्चे को दुलार किया। इस वाक्ये की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसी तरह एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास किसी मेरा आवास नहीं, बल्कि जनता का आवास है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आरा में मनरेगा मजदूरों हेतु संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

बेतिया:वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

सरकार ने हरित हाइड्रोजन यौगिकों के व्यापार में तेजी लाने के उद्देश्य से भारत के लिए हरित अमोनिया और हरित मीथेनॉल मानकों की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर :भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम के शहादत की 53 वीं बरसी पर आरा में मनाया गया संकल्प दिवस।

rktvnews

एक संदेश

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्वरचित पुस्तक ‘Bihar Hai Taiyar- A journey of Transformation 2005-2025’ की प्रथम प्रति भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment