RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: रांची: राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

झारखण्ड विधानसभा निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रवर्तन एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश।

निर्वाचन को प्रभावित करने वाले सभी कारकों पर रखें पैनी नजर : के. रवि कुमार

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में केवल कैश ही नहीं, अपितु अन्य वस्तुओं के प्रलोभन से भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा सकता है। इन सभी गतिविधियों पर सभी प्रवर्तन एजेंसियां समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई करें। सभी प्रत्याशियों को सामान अवसर प्रदान करने एवं राज्य में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा। वह शुक्रवार को राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक कर रहे थे।
श्री कुमार ने कहा कि आरबीआई के पदाधिकारी सभी संदिग्ध लेनदेन एवं बल्क ट्रांजेक्शन पर ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना मुख्यालय से साझा करते हुए बैंक एकाउंट को सीज करें। उन्होंने यातायात, वन विभाग, एयरपोर्ट आथोरिटी, मद्य निषेध विभाग, ईडी, कस्टम विभाग, आयकर विभाग आदि के पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान मुस्तैदी से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया।
श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन हेतु कई तरह की वस्तुओं को बंटा जाता है, इसपर कड़ी नजर रखें। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, ड्रग्स आदि के आवागमन की संभावना है। इन सभी अवैध सामग्री के आवागमन पर नजर रखने हेतु सभी सीमावर्ती राज्यों एवं जिलों में निर्मित चेकपोस्टों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जानी है, जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर से वेबकास्टिंग के मध्यम से की जा रही है।
इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए. वी. होमकर, अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:“दिव्य कला मेला” का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान।

rktvnews

अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने चरपोखरी प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

rktvnews

बागपत:फैजपुर निनाना -बिहारीपुर सड़क का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment