RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:माले के राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन का चुनाव सम्पन्न, 16 से 18 मई तक दरभंगा के लहेरिया सराय में होगा सम्मेलन!

भोजपुर में चार मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान।

60% मतदाताओं ने किया अपना मत का उपयोग,मतगणना कार्य आरंभ देर शाम तक आएगा रिजल्ट।

राज्य सम्मेलन में कुल 46 प्रतिनिधियों का होगा चयन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल।बिहार को बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध संगठित करने व बिहार पार्टी का विस्तार करने की रणनीति बनाने के लिए 16-18 मई 026 को लहेरिया सराय, दरभंगा में भाकपा-माले के 12 वें राज्य सम्मेलन होगा।
पार्टी राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भोजपुर में प्रतिनिधि चयन हेतु चार मतदान केंद्रों पर चुनाव कार्य सम्पन्न हुआ।जिसमें पार्टी जिला कार्यालय में आरा नगर, आरा मुफ्फसिल, उदवंतनगर, कोईलवर,बड़हरा (एरिया चुनाव कार्यालय में पर्यवेक्षक के राज्य कमेटी सदस्य मनोहर सिंह, जगदीशपुर में पीरो,जगदीशपुर, बिहिया,शाहपुर एरिया चुनाव कार्यालय में केन्द्रीय कमेटी कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक अरुण सिंह सिंह, (अंगियाव,पवना ) राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, संदेश,अगिआंव,गड़हनी,चरपोखरी में एरिया चुनाव कार्यालय एवं खुटहां में तरारी,सहार एरिया चुनाव कार्यालय में राज्य कमेटी सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह बतौर पर्यवेक्षक है!
जिले में 207 पार्टी सदस्य उम्मीदवार हैं जिसमें 1043 मतदाताओं के द्वारा केवल 46 प्रतिनिधियों का चुनाव किया!मतदाता निर्वाचक मंडल में जिला कमेटी,प्रखंड कमेटी,एरिया कमेटी,पंचायत कमेटी,लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव थे!
15 अप्रैल सुबह 7 बजे शाम से 4 बजे तक इन्हीं चार कार्यालय में चुनाव सम्पन्न हुआ!मतदान पूर्व मतगणना कार्य शुरू हुआ। चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।
भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को कहा कि भाकपा-माले अपनी पार्टी के भीतर सांगठनिक चुनाव में बिल्कुल पारदर्शी तरीके लोकतांत्रिक प्रणाली को अपनाते हुए सबको समान अवसर मुहैया कराया जाता है और सम्मेलनों में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों चर्चा एवं अपने पिछले कार्यभारों की समीक्षा के साथ-साथ आगे का देश में बढ़ते फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध करने हेतु नये-नये इलाकों में पार्टी विस्तार,आन्दोलनात्मक कार्यभार,सांगठनिक चुनाव कर राज्य में आंदोलन व पार्टी विस्तार हेतु नयी राज्य कमेटी का चुनाव कर नयी जिम्मेदारी तय की जाती है!

Related posts

पटना: बढ़ती भीड़ को देख बढ़ाई गई बिहार सरस मेला की अवधि, 04 जनवरी को होगा समापन।

rktvnews

भोजपुर:धान में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी कृषकों के लिए लाभकारी:डॉ. राम नरेश कृषि वैज्ञानिक

rktvnews

भारत ने बाकू, अज़रबैजान में कॉप 29 में जलवायु वित्त और शमन कार्य कार्यक्रम में शामिल होने की विकसित देशों की अनिच्छा पर असंतोष व्यक्त किया।

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण,बच्चों के भविष्य को संवारने पर जोर।

rktvnews

भोपाल:गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरी पूजा, मेरा प्रण : प्रधानमंत्री

rktvnews

अतीक और अशरफ की प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस बल की मौजूदगी में गोली मार हत्या।

rktvnews

Leave a Comment