RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के तहत जिला कार्यालय में किया गया झंडा वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई। बुधवार को हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जिला पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में विभिन्न प्रखण्ड अध्यक्षों एवं आमजनों के बीच भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में जिला प्रभारी मनीष पटेल के हाथों व्यापक स्तर पर झंडा वितरण किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि, “यह अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राहुल गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता को जागरूक करना है। इन्होंने आह्वान किया कि इस गूंगी-बहरी डबल इंजन की सरकार जो भ्रष्टाचार के आकंठ में पूरी तरह डूब चुकी है उसे आने वाले विधान सभा में उखाड़ फेंकना हैं। जिला प्रभारी मनीष पटेल ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा जब तक देश के प्रत्येक गांव और उसके हरेक घर में झंडा नहीं फहरा दिया जाता हैं। इस अवसर पर अशोक राम अध्यक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, जिला प्रभारी मनीष पटेल, डॉ अमित कुमार द्विवेदी प्रवक्ता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, जंग बहादुर सिंह, अशोक यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, पन्नग त्रिपाठी, विजेंद्र राय, सूरज प्रकाश, रवि राम, घनश्याम चौधरी, अजय पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:अपरान्ह 3 बजे तक 59.63 प्रतिशत मतदान,आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय साईकिल पोलो प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

rktvnews

पटना:गृह विभाग में “महिला सुरक्षा” विषयक अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई सोनाली सिंह।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment