RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पारंपरिक चईता गायन से जीवंत हुई लोक गायिकी

पारंपरिक चैता गायन से गुलजार हुआ सांस्कृतिक मंच।

भिखारी ठाकुर पारम्परिक कलाकार चईत गायन – 2026 ” का किया गया आयोजन।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के तत्वाधान में हुआ आयोजन।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।स्थानीय सरदार पटेल बस पड़ाव में भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा द्वारा ” भिखारी ठाकुर पारम्परिक कलाकार चईत गायन – 2026 ” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी शरफ़रज़ अहमद और संचालन भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने किया।
चईत गायन का उद्घाटन सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात परिसर में स्थापित भिखारी ठाकुर, बाबू ललन जी और शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
चईत गायन का कार्यक्रम ” भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच ” पर था, इसलिए भिखारी ठाकुर रचित मंगलाचरण ” रखीह चरण के शरण, मोरे गंगा जी हो …” को भिखारी ठाकुर के शिष्य और सहकर्मी रघु पासवान ने प्रस्तुत किया।
व्यास कमलेश पासवान ने ” राम जी के भईले जन्मवा हो रामा, चईत महीनवा … ” गा कर चईट गायन का शुरुआत किया तो व्यास रघु पासवान ने ” सोने के हंसुआ से नारवा कटाईल…” गा कर नार कटाई का रश्म पूरा कर दिया। अब राम जी का जन्म हुआ तो सोहर गाना तो बनता था इसलिए चर्चित रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव ने ” जुग – जुग जीयस ललनवा, महलवा के भाग जागल हो…” सोहर गा कर दर्शकों को आनंदित किया और लगे हाथ बधाई ” कंगन लेबो हो बबुआ के बधईयां …” गा कर बधाई मांगने लगी।
टी सीरीज और रेडियो स्टेशन के चर्चित गायक व्यास सच्चिदानंद श्रीवास्तव ” खेतवा में लगले कटनिया हो रामा, पिया पलटनिया…” गा कर चईता गायन को परवान चढ़ाया।
इन सभी गायकों को हारमोनियम पर कमलेश पासवान, नाल पर देव मुनि पाण्डेय, ढोलक पर रामानन्द पासवान, झाल पर चंद्रकांत शाह, आशीष कुमार राम, दीपावली श्रीवास्तव और बांसुरी एवं खंजड़ी पर कवि दूधेश्वर मिश्र ने साथ दिया।
इस अवसर पर डॉ जया जैन, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पाण्डेय, वरिष्ठ रंगकर्मी रंजन यादव, राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार शीलभद्र, भोजपुर जिला संयोजक सुरेश भोजपुरी, डॉ एस के सिन्हा, प्राकृतिक चिकित्सक नन्द किशोर राम, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार लाल, प्राथमिक मध्य विद्यालय, मिश्रावलिया के प्राचार्य मुन्ना राय आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिती थी।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमचन्द रंगशाला, पटना में भिखारी ठाकुर रचित ” विदेशिया ” नाटक के मंचन के लिए डॉ अनिल कुमार सिंह, चैतन्य निर्भय, दीपावली श्रीवास्तव, कमलेश पासवान और आशीष कुमार राम को सरकार द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र आरा शहर के वरिष्ठ रंगकर्मियों द्वारा प्रदान किया गया।
चईता गायन में शामिल कलाकारों को ” रंग उर्वशी फाउण्डेशन ” द्वारा अंगवस्त्र, फूल – माला और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णा यादव ” कृष्णेंदु ” आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ” बाजारवाद की आंधी में भोजपुरी कला और संस्कृति विकृत हो रही है, भोजपुरी संस्कृति की आत्मा को जिन्दा रखने के लिए इस तरह के स्वस्थ आयोजन की जरूरत है। ”
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रख कर जनपथ के संपादक/प्रगतिशील लेखक अनंत कुमार सिंह और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में किया उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण।

rktvnews

देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए मतदान है जरूरी:विद्यावाचस्पति अश्विनी राय “अरुण”

rktvnews

भोजपुर : सुख की इच्छा करना ही दुख का कारण : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु आयोजित हुआ हस्ताक्षर अभियान।

rktvnews

इंदौर:नन्दलालपुरा क्षेत्र में लगभग 24 किन्नरों ने पिया जहरीला पदार्थ- जिला और पुलिस प्रशासन की निगरानी में सभी प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment